फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress dia mirza remember his struggles in film tumko na bhool payenge salman khan

Dia Mirza: 'सलमान की फिल्म के सेट पर इज्जत नहीं मिली', दिया मिर्जा ने सुनाया किस्सा; बोलीं- कपड़े भी...

Wed, 12 Mar 2025 02:19 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 12 Mar 2025 02:19 PM IST
सार

Dia Mirza: बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ के सेट से जुड़ी बातें बताई। कहा कि वहां लोगों को उनकी कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनका किरदार कुछ था पर अभिनय कुछ और कराया जा रहा था।

विज्ञापन
Actress dia mirza remember his struggles in film tumko na bhool payenge salman khan
दिया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम- @diamirzaofficial

विस्तार

हाल ही में अभिनेत्री ने सलमान खान की फिल्म सेट से जुड़े अपने अनुभवों को शेयर किया है। इसमें उन्होंने सेट महिलाओं के काम करने के माहौल के बारे में बताया, जिसमें अभिनेत्री ने कहा कि सेट पर उनके सवाल पूछने पर उन्हें चुप करा दिया गया था। फिल्म में इतने दिग्गज क्रू मेंबर्स के बावजूद ऐसे व्यवहार ने उन्हें चौंका दिया था। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या बातें बताईं। 

विज्ञापन


महिलाओं का नहीं दिया गया ध्यान
अभिनेत्री दिया मिर्जा ने फिल्मो में महिलाओं के काम करने के माहौल के बारे में जूम से बात की। इस दौरान उन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां दिग्गज क्रू सदस्य होने के बावजूद महिलाओं का ध्यान नहीं दिया गया। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें स्क्रिप्ट भी आसानी से नहीं मिलती थी। वहां कोई वर्कशॉप नहीं था, कोई रीडिंग नहीं थी। उनका किरदार राजस्थान से था, लेकिन वह भोजपुरी बोल रही थी और डायलॉग भी उन्हें कुछ देर पहले मिलते थे। इसके साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि सबकुछ जल्दबाजी में होता था, अभिनय के लिए उनके कपड़े तुरंत सिल दिए जाते और सेट पर आ जाते थे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shreya Ghoshal: 16 की उम्र में रियलिटी शो से सफर शुरू, भंसाली ने दिया ब्रेक, अमेरिका तक गूंजते हैं इनके सुर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें चुप करा दिया गया
अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग के दौरान जब अपने किरदार को लेकर सवाल किया तो, उन्होंने कहा कि मेरा किरदार चनिया चोली पहनता है। इसपर जब उन्होंने आपत्ति जताई, तो उनसे कहा गया कि आप बहुत सवाल करती हैं और कहा कि बस वही करो, जो कहा जाए। अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में निर्देशक पंकज पाराशर, अभिनेता सलमान खान के अलावा कई दिग्गज कलाकार होने के बावजूद इस व्यवहार ने उन्हें परेशान कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: शाहरुख की इस फिल्म की वजह से मुंबई में टल गई थीं सैकड़ों शादियां, कलाकार ने बताई वजह

दिया मिर्जा का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री दिया मिर्जा हाल ही में 'नादानियां' फिल्म में नजर आईं थी। इस फिल्म में इब्राहिम अली और खुशी कपूर मुख्य भूमिका में थे। साल 2002 में पंकज पाराशर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ मे दिया मिर्जा (मुस्कान) और सलमान खान (अली) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म दर्शकों बेहद पसंद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed