फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actors Anupam Kher praises Metro In Dino director Anurag Basu shared experience of working with Him

Metro In Dino: अनुपम खेर ने की अनुराग बासु की तारीफ में पढ़े कसीदे, इन दिग्गजों से की निर्देशक की तुलना

Sat, 14 Jun 2025 10:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Jun 2025 10:46 PM IST
सार

Anupam Kher Lauds director Anurag Basu: अनुपम खेर की आगामी फिल्म है 'मेट्रो इन दिनों'। इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। हाल ही में अनुपम खेर ने निर्देशक की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Actors Anupam Kher praises Metro In Dino director Anurag Basu shared experience of working with Him
अनुपम खेर-अनुराग बसु - फोटो : एएनआई

विस्तार

अनुपम खेर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। बीते दिनों फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां फिल्म की स्टाकास्ट जुटी। 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज से पहले अनुपम खेर ने अनुराग बसु के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए उनकी तारीफ की है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अनुराग बसु को बताया इन दिग्गज निर्देशकों का मिश्रण
अनुपम खेर ने अनुराग बसु की तुलना अपने दौर के दिग्गज निर्माता निर्देशक बासु चटर्जी और हृषिकेश मुखर्जी से कर दी। अनुपम खेर ने कहा कि अनुराग बसु इन दोनों निर्देशकों का आधुनिक मिश्रण हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अनुपम खेर ने निर्देशक अनुराग बसु के फिल्म निर्माण कौशल की तारीफ की। बता दें कि दिवंगत निर्देशक बासु चटर्जी ने 'छोटी सी बात' और 'चितचोर' जैसी फिल्में बनाईं। वहीं, ऋषिकेश मुखर्जी ने 'आनंद' जैसी फिल्म का निर्देशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'फिल्म को जीवंत बनाने का उनका तरीका है'
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'मैंने कई साल पहले उनके साथ काम किया था। मैंने उनकी फिल्में देखी हैं। मैंने 'मेट्रो' देखी है, जो कुछ साल पहले बनी थी। बहुत कम निर्देशकों को यह सहजता होती है कि वे जो बना रहे हैं, वह जीवन से जुड़ा हुआ है। यह उनके अपने अनुभव से जुड़ा हुआ है। आप स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वह फिल्म को बेहतर जानते हैं। मुझे लगता है कि फिल्म को जीवंत बनाने का यह उनका तरीका है। अभिनेता पहले से तैयारी करते हैं। लेकिन एक अलग तरीके से, जैसे बासु चटर्जी या ऋषिकेश मुखर्जी काम करते थे। मैं कहूंगा कि वह उन दोनों का आधुनिक मिश्रण हैं'।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश, अकेला बचा शख्स; थाई सिंगर ने बताया हैरान करने वाला कनेक्शन

विज्ञापन

Actors Anupam Kher praises Metro In Dino director Anurag Basu shared experience of working with Him
नीना गुप्ता - फोटो : एएनआई

नीना गुप्ता ने भी की निर्देशक की तारीफ
अनुपम खेर के अलावा नीना गुप्ता ने भी निर्देशक की तारीफ की। वे फिल्म में एक बंगाली महिला की भूमिका में हैं। नीना गुप्ता ने निर्देशक अनुराग बसु के साथ फिल्म में काम करने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा पल है। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं बहुत उत्साहित थी, क्योंकि उनके साथ काम करना मेरा सपना था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे मुझे काम पर रखेंगे। उनके बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि मान लीजिए कि कोई ऐसा सीन है जहां वह हमें संवाद देते हैं। हम इसे कर रहे हैं। उन्हें अचानक एक विचार आता है। वह कहते हैं, नीना, यह करो। मैंने कहा, वाह, यह एक शानदार विचार है। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था। यह शानदार है। ऐसा बार-बार होता है। वे राइटिंग में सुधार करते हैं। आपको लगता है, मैंने इसके बारे में क्यों नहीं सोचा'? फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' 04 जुलाई को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed