फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Viraj Ghelani clarifies his statement regarding to work experience in atlee jawan

Viraj Ghelani: ‘जवान’ में काम के अनुभवों पर की गई टिप्पणी पर विराज घेलानी ने दी सफाई, एटली को बताया प्यारा

Tue, 24 Sep 2024 01:13 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 24 Sep 2024 01:13 AM IST
सार

कंटेंट क्रिएटर और अभिनेता विराज घेलानी ने ‘जवान’ फिल्म में अपने काम के अनुभवों को लेकर की गई टिप्पणी पर सफाई पेश की और एटली कुमार को सबसे प्यार बताया।

 

विज्ञापन
Actor Viraj Ghelani clarifies his statement regarding to work experience in atlee jawan
विराज घेलानी - फोटो : इंस्टाग्राम @viraj_ghelani

विस्तार

शाहरुख खान अभिनीत और एटली कुमार निर्देशित ‘जवान’ को हाल ही में कंटेंट क्रिएटर विराज घेलानी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी निराशा जताते हुए इस फिल्म के सेट को अपना सबसे ज्यादा बुरा अनुभव बताया था। हालांकि, एक नए साक्षात्कार में उन्होंने अपनी की गई टिप्पणी को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कही बात को विषय से बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन


विराज ने रखी अपनी बात
विराज घेलानी ने बताया कि लगभग 13-14 दिनों की शूटिंग के बावजूद, फिल्म में उनकी भूमिका में काफी कटौती की गई थी। केवल पहले दिन फिल्माए गए दृश्य ही अंतिम कट में शामिल किए गए और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्क्रीन पर इतना कम दिखाया जाएगा। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ‘मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था, इसलिए जब मैं अपने मंगेतर के साथ फिल्म देखने गया, तो मैं उस खास पल में थोड़ा निराश हुआ। उस फिल्म में शूटिंग और काम करना मेरा सबसे बुरा अनुभव नहीं था।’
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan: बेटी आराध्या के साथ ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में नजर आईं ऐश्वर्या, प्रशंसकों का जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन कटने पर हुई थी निराशा
विराज ने आगे कहा कि उनके बयानों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उन्होंने साझा किया कि प्रीमियर में उनका केवल एक दृश्य दिखाया गया जो काफी निराशाजनक था। खासकर अपने दोस्तों को यह बताने के बाद कि वह शाहरुख खान की फिल्म में दिखाई देंगे, जिससे उन्हें निराशा हुई। उन्होंने बताया की एक कंटेंट क्रिएटर के तौर पर वह एडिटिंग को समझते हैं। 

एटली को बताया सबसे प्यारा
सेट पर बदतमीजी से बात किए जाने के बारे में की गई टिप्पणियों को लेकर  विराज ने स्पष्ट किया कि यह एटली या मुख्य कलाकार नहीं थे, बल्कि कुछ अनजान लोग थे। उन्होंने एटली की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘सबसे प्यारा’ कहा यह भी साझा किया कि निर्देशक उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
BMCM: जैकी भगनानी और वाशु भगनानी ने अली अब्बास जफर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया फंड के दुरुपयोग का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed