फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Tom Cruise charged zero dollar for his bike stunt in Paris Olympic 2024 Closing Ceremony

Tom Cruise: पेरिस ओलंपिक में स्टंट के लिए टॉम क्रूज ने ली थी इतनी फीस, समिति के अध्यक्ष ने किया खुलासा

Sat, 14 Sep 2024 07:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 07:42 AM IST
सार

टॉम क्रूज ने पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह को अपने स्टंट से यादगार बना दिया था। अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि इस स्टंट के लिए उन्हें कितना भुगतान किया गया था।
 

विज्ञापन
Actor Tom Cruise charged zero dollar for his bike stunt in Paris Olympic 2024 Closing Ceremony
टॉम क्रूज - फोटो : एक्स @TomCruise

विस्तार

अभिनेता टॉम क्रूज अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की हर फिल्म में किए गए उनके स्टंट को लोग काफी पसंद करते हैं। पिछले दिनों टॉम क्रूज ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भी शानदार बाइक स्टंट करके दर्शकों को चौंका दिया था। हाल ही में, इस बात का खुलासा हुआ है कि टॉम को इस स्टंट के लिए कितना भुगतान किया गया था।

विज्ञापन


Kate Winslet: केट विंसलेट को 'ली' के सेट पर मिली थी बेली रोल छिपाने की सलाह, इनकार कर एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
विज्ञापन


टॉम क्रूज ने मुफ्त में किया था स्टंट  
पेरिस के बाद अब 2028 का ओलंपिक लॉस एंजिल्स में होगा। इसकी आयोजन समिति के अध्यक्ष केसी वासरमैन ने खुलासा करते हुए बताया कि टॉम क्रूज ने इस स्टंट को मुफ्त में किया था। यह भी कोई कम चौंकाने वाली बात नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम क्रूज ने ही ओलंपिक समिति के पास जाकर इसे करने में अपनी रुचि दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




TFFM: दीपा मेहता पहली बार करेंगी 'तस्वीर फिल्म फेस्टिवल एंड मार्केट' का उद्घाटन, जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम?

समापन समारोह को बना दिया था यादगार 
टॉम क्रूज ने अपने इस स्टंट से ओलंपिक के समापन समारोह को यादगार बना दिया था। वो स्टेडियम की छत से रस्सी के सहारे छलांग लगाते हुए जमीन पर आए थे। इसके बाद बाइक से पेरिस की सड़कों पर घूमे और फिर प्लेन से लॉस एंजिल्स के लिए निकल गए थे। इस स्टंट के बाद उनका एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें वो एक विमान से छलांग लगाते हुए झंडा लेकर लॉस एंजिल्स पहुंचते हैं। 

TFFM: दीपा मेहता पहली बार करेंगी 'तस्वीर फिल्म फेस्टिवल एंड मार्केट' का उद्घाटन, जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed