{"_id":"661a26c503ac63a09f096fca","slug":"actor-suriya-and-bobby-deol-film-kanguva-release-date-update-difficult-to-release-in-2024-postponed-to-2025-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanguva: 'कंगुवा' के इंतजार में बैठे दर्शकों के लिए बुरी खबर, इस साल रिलीज होना मुश्किल! यहां फंसा है पेंच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kanguva: 'कंगुवा' के इंतजार में बैठे दर्शकों के लिए बुरी खबर, इस साल रिलीज होना मुश्किल! यहां फंसा है पेंच
Sat, 13 Apr 2024 12:01 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:01 PM IST
सार
इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। ऐसी स्थिति में 'कंगुवा' को कोई अच्छी रिलीज डेट मिलना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
फिल्म 'कंगुवा'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' आए दिन सुर्खियां बटोर रही है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की रिलीज से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर दर्शक थोड़े मायूस हो सकते हैं।
विज्ञापन
2024 में लगी है बड़ी फिल्मों की लाइन
इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। हिंदी के साथ-साथ साउथ की कई फिल्म रिलीज की कतार में खड़ी है। हिंदी फिल्मों की बात करें तो इस साल 'सिंघम 3' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इस साल रिलीज होने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों में 'पुष्पा 2', 'गेम चेंजर', 'कल्कि 2898 एडी', 'कंतारा 2', 'इंडियन 2' और 'देवरा' जैसी बड़े सितारों से सजी फिल्में शामिल है। दलपति विजय की फिल्म 'द गोट' की रिलीज की तारीख भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयान' अक्टूबर महीने में रिलीज होने जा रहा है।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan: 'दादा जी क्यों इतनी टिका लेते हैं...?' देर रात बिग बी का अजीबो-गरीब पोस्ट देख भड़के यूजर्स
विज्ञापन
इस साल रिलीज के लिए बढ़िया तारीख मिल पाना है मुश्किल
साल 2024 में रिलीज होने फिल्मों की संख्या काफी ज्यादा है। ऊपर से यह सभी बड़े सितारों की फिल्में है। यही वजह है कि इस साल 'कंगुवा' की रिलीज टल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसी स्थिति में 'कंगुवा' को कोई अच्छी रिलीज डेट मिलना काफी मुश्किल है। संभावना जताई जा रही है कि इस साल 'कंगुवा' सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिलेगी। इसके लिए दर्शकों को अगले साल का इंतजार करना पड़ सकता है।
Priyanka-Vijay: प्रियंका ने साझा कीं 22 साल पुरानी तस्वीर, विजय के साथ उनका यह कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप
मनोरंजन की उम्मीद लगाए बैठे हैं दर्शक
'कंगुवा' में सूर्या के अलावा दिशा पाटनी और बॉबी देओल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। टीजर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल है। प्रशंसकों का मानना है कि उन्हें इस फिल्म कुछ अलग देखने को मिलेगा। टीजर में दिखे मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य की भी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म निर्माताओं का कहना है कि इस सीन को देखकर लोगों को मजा आने वाला है।
Shaitaan OTT Release Date: बांध लीजिए अपनी कुर्सी की पेटी, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है 'शैतान'!