फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Sonu Sood Supports IndiGo Airline Support Staff Says They Try To Fix It Please Be Nice Humble With Them

इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ के समर्थन में उतरे सोनू सूद, बोले- ‘फर्ज कीजिए आप उनकी जगह हैं’; लोगों से की ये अपील

Sat, 06 Dec 2025 09:30 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 06 Dec 2025 09:30 AM IST
सार

Sonu Sood Support IndiGo: अभिनेता सोनू सूद इंडिगो के मुश्किल हालात में एयरलाइन के सपोर्ट स्टाफ के समर्थन में आए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों से खास अपील की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Actor Sonu Sood Supports IndiGo Airline Support Staff Says They Try To Fix It Please Be Nice Humble With Them
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिगो एयरलाइन इस समय सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही है। एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने से यात्री काफी परेशान हैं। वहीं एयरपोर्ट्स पर हालात बस स्टेशन जैसे हो गए हैं। इसको लेकर कई सेलेब्स भी असुविधा होने पर इंडिगो एयरलाइन पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। अब इस मामले में सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाले अभिनेता सोनू सूद की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सोनू ने बाकी सेलेब्स से इतर, इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ का समर्थन किया है और लोगों से उनकी समस्या समझने की अपील की है।

विज्ञापन

लोगों से की जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील
सोनू सूद ने एक वीडियो जारी करके इंडिगो के स्टाफ के समर्थन में अपनी बात कही है। वीडियो में सोनू ने कहा, ‘उड़ान में देरी होना निराशाजनक होता है। लेकिन उन चेहरों को याद रखें जो इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया इंडिगो के कर्मचारियों के साथ अच्छा और विनम्र व्यवहार करें। फ्लाइट कैंसिलेशन का बोझ भी उन्हीं पर है। फर्ज कीजिए आप उनकी जगह पर हैं। आइए उनका साथ दें। स्टाफ बेबस है, उन्हें खुद नहीं पता फ्लाइट का शेड्यूल आगे क्या होगा? उन्हें ऊपर से जो मैसेज और रहा है, वह आप तक पहुचा रहे हैं। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें उनकी भी समस्याओं को समझना चाहिए और उनका सपोर्ट करना चाहिए।’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू का परिवार भी फंसा था
वीडियो की शुरुआत में सोनू सूद ने ये भी बताया कि उनका खुद का परिवार भी ट्रैवल कर रहा था। उनकी भी उड़ान में देरी हुई, लेकिन अब वो पहुंच गए हैं। ऐसे में सोनू सूद का कहना है कि हम सबको स्टाफ की परेशानियों को समझना चाहिए। जिस तरह के लड़ाई झगड़े या जो लोग उन पर कमेंट कर रहे हैं, सोनू ने उन्हें ऐसा न करने और जिम्मेदार नागरिकों की तरह स्टाफ का समर्थन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही हालात सुधर जाएंगे और फिर से सामान्य तरह से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

दो बार माफी मांग चुकी है इंडिगो
पिछले तीन दिनों में बड़े पैमाने पर भारत में इंडिगो की उड़ानें रद्द हुई हैं और उनमें देरी हुई है। इसी वजह से यात्री नाराज हैं और एयरलाइन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। हालांकि, एयरलाइन ने मौजूदा स्थिति पर दुख जताते हुए दो बार माफी मांगी है। कई मशहूर हस्तियां भी उड़ान में देरी और रद्द होने से प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed