फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Sanjjanaa Galrani met Karnataka CM Siddaramaiah today and submitted a memorandum to form an association

Sanjjanaa Galrani: सीएम सिद्धारमैया से मिलीं संजना, कन्नड़ सिनेमा में एसोसिएशन की मांग से जुड़ा ज्ञापन सौंपा

Thu, 05 Sep 2024 05:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Sep 2024 05:08 PM IST
सार

अभिनेत्री संजना ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेत्री ने उन्हें कन्नड़ सिनेमा में एसोसिएशन की मांग से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। संजना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Actor Sanjjanaa Galrani met Karnataka CM Siddaramaiah today and submitted a memorandum to form an association
सीएम सिद्धारमैया से मिलीं अभिनेत्री संजना - फोटो : एएनआई

विस्तार

कन्नड़ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री संजना गलरानी ने आज कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम से मुलाकात के दौरान अभिनेत्री ने उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसोसिएशन बनाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी इसकी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने की यह मांग
संजना ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा है, '#मीटू आंदोलन के बाद अब समय आ गया है कि हम समाधान खोजें और अतीत की समस्याओं के बारे में शिकायत न करें। यहां मेरा अनुरोध पत्र है, जिसमें बताया गया है कि एक महिला समिति का गठन करना कितना महत्वपूर्ण है, जो हमारे कन्नड़ फिल्म उद्योग में कभी अस्तित्व में नहीं थी'। अभिनेत्री ने आगे लिखा कि वे SWAA नामक संस्था के गठन का अनुरोध करती हैं। सिनेमा में महिलाओं को शोषण से बचाने के लिए संजना फाउंडेशन के द्वारा यह एक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hit 3: फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ जारी हुआ 'हिट 3' का दमदार टीजर, पुलिस के अवतार में खूंखार अपराधी बने नानी

यूजर्स से मिला सहयोग
अभिनेत्री को अपनी इस पहल के लिए सोशल मीडिया यूजर्स से सहयोग मिल रहा है। एक्ट्रेस ने जो पोस्ट साझा किया है, उसमें लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप पर गर्व है। शानदार प्रयास'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी इस कोशिश के लिए हम आपके साथ हैं संजना'।
G.O.A.T: विजय की 'गोट' को लेकर आई नई जानकारी, जानें कब और किस ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed