फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Politician Thalapathy Vijay Reaches Out To Families Of Karur Stampede Victims He Contacts On Video Call

Thalapathy Vijay: विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों से की बात, वीडियो कॉल के जरिए हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Tue, 07 Oct 2025 03:31 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 07 Oct 2025 03:31 PM IST
सार

Thalapathy Vijay On Karur Stampede: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय अब करूर भगदड़ के पीड़ितों की मदद को आगे आए हैं। एक्टर ने पीड़ित परिवारों से बात की है।

विज्ञापन
Actor Politician Thalapathy Vijay Reaches Out To Families Of Karur Stampede Victims He Contacts On Video Call
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता व राजनेता थलापति विजय ने करूर में उनकी रैली में हुई भगदड़ के पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया है। एक्टर ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए पीड़ितों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

विजय ने दिया मदद का आश्वासन
इससे पहले विजय को पीड़ित परिवारों से न मिलने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब तमिलगा वेत्री कज़गम पार्टी के प्रमुख विजय ने एक पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल के जरिए बात की है। पीड़ित परिवार की ओर से खुद इस बारे में बताया गया। परिवार ने बताया कि विजय ने मेरे दामाद को फोन किया और घटना के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। साथ ही विजय ने परिवार को अपनी मदद का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन

करूर जाने पर अभी नहीं है कुछ कंफर्म
एक अन्य पीड़ित परिवार ने भी विजय के कॉल के बारे में जानकारी दी। परिवार ने बताया कि अभिनेता-नेता ने बात करते हुए महिला को सांत्वना देते हुए कहा कि मैं आपके बेटे जैसा हूं। हालांकि, टीवीके के सूत्रों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विजय करूर जाएंगे या नहीं। लेकिन उन्होंने पार्टी सदस्यों से प्रभावित परिवारों से संपर्क करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed