फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Kartik Aaryan Fan reached Mumbai to meet him by cycling 1160 kilometers in 9 days from up jhansi

Kartik Aaryan: यूपी से साइकिल चलाकर कार्तिक से मिलने मुबंई पहुंचा फैन, 9 दिन में तय किया 1160 किलोमीटर का सफर

Sat, 10 Feb 2024 09:31 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 09:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक युवक 9 दिन तक साइकिल चलाकर कार्तिक आर्यन से मिलने मुंबई पहुंचा। कार्तिक ने अपने फैन से मुलाकत की और उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

विज्ञापन
Actor Kartik Aaryan Fan reached Mumbai to meet him by cycling 1160 kilometers in 9 days from up jhansi
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में है। कार्तिक ने फिल्म के लिए ने जबर्दस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया, जिसकी खूब तारीफ हुई। बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार कार्तिक की फैन फॉलोविंग में भी बीते कुछ सालों में खूब बढ़ी है। इस दौरान यूथ के बीच भी कार्तिक खूब लोकप्रिय हुए, जिसका एक नजारा शनिवार को मुबंई में अभिनेता के घर के बाहर दिखा।
विज्ञापन


 

कार्तिक से मिलने साइकिल से मुबंई पहुंचा युवक
दरअसल, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से 1160 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर कार्तिक का एक फैन उनसे मिलने मुंबई पहुंचा। कार्तिक आर्यन ने भी अपने फैन को निराश नहीं किया और घर से बाहर आकर उससे मुलाकात की। इस दौरान कार्तिक ने अपने फैन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। कार्तिक ने उससे थोड़ी देर बात भी की। इस दौरान युवक ने बताया कि उसे साइकिल चलाकार झांसी से मुंबई आने में कुल 9 दिन लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉडी को किया ट्रांसफॉर्म
कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी फिल्म को 'चंदू चैम्पियन' को लेकर सुर्खियों में है। डायरेक्टर कबीर खान इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म की शूटिंग के लिए कार्तिक ने अपनी बॉडी को जबर्दस्त ट्रांसफॉर्म किया। इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कार्तिक ने एक साल तक मीठे से दूरी बनाए रखी।
Welcome 3: 'वेलकम टू द जंगल' को एफडब्ल्यूआईसीई की हरी झंडी, अक्षय की फिल्म का भुगतान संबंधी मुद्दा सुलझा

 
विज्ञापन

एक साल कार्तिक ने खाया मीठा
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद डायरेक्टर कबीर खान ने कार्तिक को अपने हाथों से रसमलाई खिलाया था। इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कबीर खान ने लिखा था, 'कार्तिक के लिए यह रसमलाई जीत के जैसी है। वे एक एक साल बाद मीठा खा रहे हैं। एक साल से ज्यादा की तैयारी और दिन-रात 8 माह की शूटिंग के बाद चंदू चैम्पियन की शूटिंग पूरी हुई'।
अमर उजाला Exclusive: मिथुन चक्रवर्ती की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट, थकान की वजह से हुए थे अस्वस्थ
Actor Kartik Aaryan Fan reached Mumbai to meet him by cycling 1160 kilometers in 9 days from up jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed