फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Govinda and his nephew actor Krushna Abhishek have solved their family issues of 7 years

Krushna Abhishek: मामा के साथ बेहतर हुए कृष्णा अभिषेक के संबंध, कहा- मेरा सात साल का वनवास हुआ खत्म

Sun, 24 Nov 2024 08:44 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 24 Nov 2024 08:44 PM IST
सार

Krushna Abhishek on Relation with Govinda: मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा का संबंध अब सुधरता हुआ नजर आ रहा है। कॉमेडियन ने इसे सात साल के वनवास का खत्म होने जैसा बताया है और उम्मीद जताते हुए कहा है कि अब चीजें बेहतर ही होंगी। 
 

विज्ञापन
Actor Govinda and his nephew actor Krushna Abhishek have solved their family issues of 7 years
गोविंदा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनके भतीजे कृष्णा अभिषेक के बीच बीते कुछ वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद अब सुलझता हुआ नजर आ रहा है। दोनों के बीच कई मौकों पर नाराजगी सार्वजनिक रूप से देखी गई। हालांकि, हाल में ही नेटफ्लिक्स के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर मामा-भांजे का मिलन हुआ और दोनों के बीच चीजों को सुलझते हुए देखा जा रहा है। हाल में ही मामा-भांजे के बीच की मस्ती को दिखाते हुए एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें गोविंदा कॉमेडियन को गधा बुलाते हुए दिखते हैं। इस बीच अब कृष्णा ने अपने मामा से विवाद खत्म होने को वनवास खत्म होने जैसा बताया है। 

विज्ञापन


मेरा सात साल का वनवास खत्म- कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेक अपने मामा के साथ चले आ रहे मतभेदों और विवादों के खत्म हो जाने पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए ये वनवास खत्म होने जैसा है। हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान कॉमेडियन ने कहा, “मैंने स्टेज पर भी बोला कि मेरा सात साल का वनवास खत्म हो गया। अब हम साथ हैं, और हमने डांस किया और खूब मस्ती की।" कृष्णा के इस बयान से जाहिर है कि वो अपने मामा के साथ सुलह हो जाने से काफी खुश हैं। 
विज्ञापन

Shweta Tripathi: श्वेता त्रिपाठी की दर्शकों से गुजारिश, बोलीं-महिला केंद्रित कहानियों को कीजिए सपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

'पहले से बेहतर हो गई हैं चीजें'
कृष्णा ने आगे बताया कि अभिनेता को गोली लगने की दुर्घटना के बाद परिवार में चीजें सुधरने लगीं। “मामा के पैर में चोट लगने के बाद चीजें बदल गईं। मैं एक शो के लिए सिडनी में था जब यह हुआ और मैंने अपने आयोजक से शो रद्द करने के लिए भी कहा, क्योंकि मुझे वापस जाना था। मुझे नहीं पता था कि स्थिति कितनी गंभीर थी। उस वक्त कश्मीरा यहां थीं और वह परिवार से अस्पताल में उनसे मिलने जाने वाली पहली व्यक्ति थीं। वह उनके साथ बहुत अच्छे से पेश आए और उन्होंने आईसीयू में कुछ देर तक उनसे बात की। उसके बाद, मुझे एहसास हुआ कि अब चीजें बेहतर होने वाली हैं।" 
Pushpa 2 Chennai Event: चेन्नई में सितारों का जलवा, बच्चों का मनोरंजक डांस देख मुस्कुराते दिखे अल्लू अर्जुन
गोविंदा ने कृष्णा को दी मामी से माफी मांगने की सलाह
हालांकि, कृष्णा अभी तक अपनी मामी सुनीता से नहीं मिले हैं। अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात करते हुए, उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि अब चीजें बेहतर हैं। कृष्णा ने कहा, "मुझे लगता है कि वह पहले से ही ठीक हैं अन्यथा मामा शो में नहीं आते, क्योंकि मामी उनके काम की प्रतिबद्धताओं को संभालती हैं। ऐसे में अगर उन्हें कोई समस्या होती, तो वह शो या मुझे मना कर देतीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।" कृष्णा ने आगे कहा कि शो के दौरान जब उन्होंने गोविंदा से माफी मांगी, तो उन्होंने कहा कि उनसे नहीं उन्हें अपनी मामी से माफी मांगनी चाहिए. 
Pushpa 2: "पुष्पा 2" का गाना 'किसिक' रिलीज, अल्लू अर्जुन के साथ अदाओं का जलवा दिखाती नजर आईं श्रीलीला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed