Pushpa 2 Chennai Event: चेन्नई में सितारों का जलवा, बच्चों का मनोरंजक डांस देख मुस्कुराते दिखे अल्लू अर्जुन
Pushpa Chennai Event: 'पुष्पा 2' का चेन्नई में आयोजित ग्रैंड इवेंट आखिरकार ढाई घंटे की देरी के बाद शुरू हो गया। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और श्रीलीला ने कार्यक्रम में शिरकत की है। उनके अलावा रजनीकांत की जेलर के निर्देशक भी कार्यक्रम में मौजूदगी दर्ज कराते नजर आए हैं।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ इस दिसंबर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माता इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ समय पहले ही पटना के गांधी मैदान में ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम रखा गया था। अब आज, रविवार को चेन्नई में फिल्म का ग्रैंड इवेंट आयोजित किया गया है, जहां फिल्म के बहुप्रतीक्षित गाने किसिक को रिलीज किया जाएगा। चेन्नई में इवेंट की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। फिल्म के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना समारोह में पहुंच चुके हैं।
बच्चों के मनोरंजक डांस पर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन
कार्यक्रम में कई बच्चों ने अपने शानदार डांस से फिल्म के कलाकारों समेत फैंस का मनोरंजन किया। इस दौरान सभी बच्चे पुष्पा के स्टाइल को अपने डांस मूव्स से दर्शाते हुए नजर आए। इस दौरान एक बच्चे के मनोरंजक डांस मूव्स को देखकर पुष्पा 2 अभिनेता अल्लू अर्जुन मुस्कुराते हुए नजर आए।
Isha Malviya: गौहर खान के बाद ‘लवली लोला’ में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, रवि दूबे के प्लेटफॉर्म की चर्चा तेज
जेलर के निर्देशक नेल्सन भी मौजूद
चेन्नई में आयोजित ये कार्यक्रम करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ। ये कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होना था, जो शाम में लगभग 7 बजकर 30 मिनट के आसपास चालू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पुष्पा 2 के निर्माताओं द्वारा पहले ही जारी किए गए टीजर को दिखाया गया, जिससे वहां भारी संख्या में मौजूद फैंस काफी खुश हो गए। इसके बाद इस कार्यक्रम में रजनीकांत की फिल्म जेलर के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार हिस्सा लेते नजर आए।
Bigg Boss 18: क्या करण वीर मेहरा से जलते हैं रजत दलाल? निर्माताओं ने जारी किया शो का नया प्रोमो
अल्लू अर्जुन और रश्मिका को देख फैंस ने मचाया शोर
फैंस अपने चहेते कलाकारों को देखने के लिए भारी संख्या में आए हैं, जिसके लिए उन्हें ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ा। कार्यक्रम के आगे बढ़ते ही किसिक गाने में अपने डांस मूव्स से दिल की धड़कने बढ़ाने वालीं श्रीलीला ने एंट्री ली। श्रीलीला सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके बाद फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गुलाबी ड्रेस में रश्मिका काफी ज्यादा आकर्षक नजर आई हैं। आखिर में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी ग्रैंड एंट्री ली, उनकी मौजूदगी दिखते ही फैंस ने काफी ज्यादा शोर मचाकर उनका स्वागत किया।
Bigg Boss 18: ईशा के भाई ने अविनाश से रिश्ते को लेकर दिया बयान, बोले-दोनों का रिश्ता बहुत पाक साफ है