फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 Song Kissik Released Sreeleela Stuns with Her Charm Alongside Allu Arjun

Pushpa 2: "पुष्पा 2" का गाना 'किसिक' रिलीज, अल्लू अर्जुन के साथ अदाओं का जलवा दिखाती नजर आईं श्रीलीला

Sun, 24 Nov 2024 08:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Nov 2024 08:17 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और श्रीलीला का गाना 'किसिक' रिलीज हो चुका है। इसे डीएसपी ने अपनी धुनों से सजाया है। गाने में श्रीलीला अपनी अदाओं का जादू बिखेरती हुई नजर आई हैं।
 

विज्ञापन
Pushpa 2 Song Kissik Released Sreeleela Stuns with Her Charm Alongside Allu Arjun
पुष्पा 2 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का नया गाना 'किसिक' 24 नवंबर को चेन्नई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज किया गया। गाने में अभिनेत्री श्रीलीला और अल्लू अर्जुन की जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जहां श्रीलीला अपनी अदाओं और शानदार डांस मूव्स से गाने में चार चांद लगाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

भव्य कार्यक्रम में लॉन्च हुआ गाना

गाने की रिलीज के मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म के प्रमुख कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मौजूद थे। उनके अलावा इस इवेंट में श्रीलीला भी पहुंची थीं। यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए बेहद खास था, क्योंकि पुष्पा 2 की पहली झलक और गाने की शुरुआत ने फिल्म के फैंस के बीच उत्साह और दिलचस्पी को और बढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलीला की अदाएं जीत रहीं दिल

गाने में श्रीलीला की डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वह अपने डांस के जरिए अपनी आकर्षक अदाओं से गाने में नयापन और जोश भरती हुई नजर आईं। गाने की धुन और संगीत भी जबर्दस्त है, जो दर्शकों झूमने पर मजबूर कर देंगी। श्रीलीला का स्टाइलिश डांस और अल्लू अर्जुन का शानदार अंदाज इस गाने को और भी आकर्षक बना रहा है।

विज्ञापन

मौजूद रही फिल्म की टीम

गाने की रिलीज के इस मौके पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ,समेत फिल्म के निर्माताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। रश्मिका मंदाना ने भी इस अवसर पर अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचा। पुष्पा 2 के इस गाने ने एक बार फिर फिल्म की सफलता की उम्मीदों को ऊंचा कर दिया है और दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

इस दिन आएगी पुष्पा 2

साल 2021 में पुष्पा: द राइज ने शानदार सफलता हासिल की थी।  पुष्पा 2 का निर्देशन भी सुकुमार ने किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Shweta Tripathi: श्वेता त्रिपाठी की दर्शकों से गुजारिश, बोलीं-महिला केंद्रित कहानियों को कीजिए सपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed