फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Dalip tahil says on operation sindoor and praises indian army including government

Dalip Tahil: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की तारीफ में बोले दलीप ताहिल, कहा- 'देश के लिए गौरव का पल'

Thu, 22 May 2025 09:12 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 22 May 2025 09:12 AM IST
सार

Dalip Tahil On Operation Sindoor: बॉलीवुड अभिनेता दलीप ताहिल ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना के शौर्य और भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ की है। 

विज्ञापन
Actor Dalip tahil says on operation sindoor and praises indian army including government
दलीप ताहिल - फोटो : इंस्टाग्राम- @daliptahil

विस्तार

पिछले महीने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान चली गई थी, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया था। इस कार्रवाई की सभी ने सराहना की थी। अब कई दिनों बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल ने भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर भारत के लिए गर्व की बात
अभिनेता दलीप ताहिल ने एएनआई से बातचीत करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले मैं पहलगाम में मारे गए मासूमों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर हमारे लोगों और भारत के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'यह कार्रवाई इसलिए हुई क्योंकि हमारी सरकार ने हिम्मत दिखाई।'
विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: कान में ऐश्वर्या के साड़ी वाले लुक से प्रभावित हुईं अभिनेत्री मिनी माथुर, बोलीं- ‘हर बार आप…’


मुंबई हमले को किया याद
आगे बताते हुए अभिनेता ने कहा, '2008 में मुंबई में जो आतंकवादी हमला हुआ था। उसमें हमारे कई पुलिस अधिकारी मारे गए थे, लेकिन तब सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।' उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं था कि हमारी सेना में ताकत नहीं थी, फर्क ये था कि सरकार में हिम्मत नहीं थी। इस बार सरकार ने हिम्मत दिखाई और सेना को इजाजत दी। इसका असर हम ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देख रहे हैं। इसका श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।'

यह खबर भी पढ़ें: Wamiqa Gabbi: पहली बार शाहरुख खान से मिलकर नस काटने का था प्लान, वामिका गब्बी ने किया खुलासा

दलीप ताहिल के बारे में
दलीप ताहिल भारतीय फिल्मों और टीवी के जाने माने अभिनेता हैं। उन्हें हम बॉलीवुड की फिल्मों में विलेन का रोल करते हुए देखते आए हैं। एक्टर ने साल 1974 में आई फिल्म 'अंकुर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'शान', 'कयामत से कयामत तक', 'बाजीगर', 'राजा', 'इश्क', और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी शानदार फिल्मों में देखा गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed