फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress mini mathur praises aishwarya rai bachchan looks in cannes film festival 2025

Aishwarya Rai: कान में ऐश्वर्या के साड़ी वाले लुक से प्रभावित हुईं अभिनेत्री मिनी माथुर, बोलीं- ‘हर बार आप…’

Thu, 22 May 2025 08:08 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 22 May 2025 08:08 AM IST
सार

Cannes 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बुधवार को कान फिल्म फेस्टिवल में साड़ी पहन कर पहुंची। उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा। इस पर एक्ट्रेस मिनी माथुर ने रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन
Actress mini mathur praises aishwarya rai bachchan looks in cannes film festival 2025
ऐश्वर्या राय और मिनी माथुर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

78वें कान फिल्म फेस्टिवल का शानदार आयोजन हो रहा है, जिसमें दिग्गज सितारे शिरकत कर रहे हैं। इसमें भारतीय कलाकारों ने भी शानदार उपस्तिथि दर्ज कराई। अब इस कड़ी में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने भी कान समारोह के रेड कॉर्पेट पर जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस के साड़ी वाले पारंपरिक लुक ने सभी को हैरान किया। उन्हें देख अभिनेत्री मिनी माथुर भी प्रभावित हुईं और उन्होंने प्रतिक्रिया भी दी है। आइए जानते हैं मिनी ने क्या कहा। 

विज्ञापन


मिनी माथुर ने क्या कहा? 
कान फिल्म फेस्टिवल में बीते दिन बुधवार को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं, जिसका एक वीडियो डाइट सब्या ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसके कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री मिनी माथुर ने ऐश्वर्या के लुक पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘उन्होंने यह सही किया। हर बार अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कपड़ों की क्षमता दिखाने का मतलब नहीं होता। कभी-कभी यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इस समय कौन हैं, इस कारण थोड़ा सरल-सहज रहें।’
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: तलाक का दावा करने वालों को ऐश्वर्या ने जड़ा तमाचा, यूजर्स ने जोड़ा ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐश्वर्या राय का लुक
इस बार कान में ऐश्वर्या व्हाइट साड़ी में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। साड़ी पर पारंपरिक भारतीय आभूषणों की सजावट की गई थी। इसके अलावा उन्होंने सिंदूर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। इस दौरान उन्होंने नमस्ते कहकर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। साथ ही आपको बताते चलें कि ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 में पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Wamiqa Gabbi: पहली बार शाहरुख खान से मिलकर नस काटने का था प्लान, वामिका गब्बी ने किया खुलासा

मिनी माथुर के बारे में 
मिनी माथुर बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टेलीविजन होस्ट किया था। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को एक अभिनेत्री के तौर पर भी बॉलीवुड में स्थापित किया। एक्ट्रेस 'आई मी और मैं' फिल्म में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed