फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor CP Lohani dies at the age of 86 was suffering from Alzheimer and pneumonia

CP Lohani Death: माला सिन्हा के पति सीपी लोहानी का 86 की उम्र में निधन, अल्जाइमर और निमोनिया से थे पीड़ित

Tue, 30 Apr 2024 10:19 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 10:19 AM IST
सार

अभिनेता सीपी लोहानी की पहचान नेपाली फिल्म 'मैतीघर' से है। वह अल्जाइमर के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित थे।

विज्ञापन
Actor CP Lohani dies at the age of 86 was suffering from Alzheimer and pneumonia
सीपी लोहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सीपी लोहानी का 86 की उम्र में निधन हो गया है। उनकी पहचान नेपाली फिल्म 'मैतीघर' से है। यह पहली ऐसी नेपाली फिल्म है, जिसका निर्माण निजी तौर पर किया गया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। सीपी लोहानी अल्जाइमर के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित थे। उनका अन्नपूर्णा न्यूरो अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' में देखने को मिलेगा यह दमदार सीन, हैदराबाद में शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन
विज्ञापन


वित्त और उद्योग मंत्रालय में भी कर चुके थे काम
सीपी लोहानी केवल फिल्म और संगीत की दुनिया का ही जाना-माना नाम नहीं थे। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में काम करके अपना नाम कमाया था। रोचक बात तो यह है कि वे क्षेत्र सिनेमा से एकदम अलग थे। दरअसल, लोहानी ने वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय में काम किया थे। इसके अलावा उन्होंने बिराटनगर जूट मिल्स और रघुपति जूट मिल्स में बतौर निदेशक भी काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Krishnamma: 'कृष्णम्मा' के प्री-रिलीज इवेंट में दिखेगा दिग्गजों का जमावड़ा, ये डायरेक्टर्स होंगे शामिल

माला सिन्हा से की थी शादी
'मैतीघर' सीपी लोहानी के जीवन की बड़ी ही खास फिल्म रही। फिल्म पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया था। इसकी सफलता ने लोहानी को पहचान दिलाई थी। लोहानी ने बॉलीवुड अभिनेत्री माला सिन्हा से शादी की थी। एक दिलचस्प बात यह है कि माला सिन्हा ने भी इसी फिल्म में काम किया था।

Sahil Khan: महादेव बेटिंग एप मामले में SIT ने 40 घंटे तक किया था साहिल खान का पीछा, तौलिए से छुपा रखा था चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed