फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun is shooting a underwater scene in Hyderabad for his upcoming film Pushpa 2 The Rule

Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' में देखने को मिलेगा यह दमदार सीन, हैदराबाद में शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन

Tue, 30 Apr 2024 08:32 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 08:32 AM IST
सार

'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग जारी है। इन दिनों इसे हैदराबाद में शूट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि साड़ी में एक्शन के अलावा भी दर्शकों को बहुत कुछ रोमांचक देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Allu Arjun is shooting a underwater scene in Hyderabad for his upcoming film Pushpa 2 The Rule
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का सिनेमा प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। यह इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का टीजर दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा चुका है। सभी देखना चाह रहे है कि अल्लू अर्जुन साड़ी पहनकर कितना दमदार एक्शन करने वाले हैं।

विज्ञापन


अंडरवाटर सीन को शूट कर रहे हैं अल्लू
'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग जारी है। इन दिनों इसे हैदराबाद में शूट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि साड़ी में एक्शन के अलावा भी दर्शकों को बहुत कुछ रोमांचक देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दिनों एक अंडरवाटर सीन को शूट किया जा रहा है। इस सीन में अल्लू अर्जुन समेत दूसरे कलाकार भी दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि इस बात की जानकारी खुद फिल्म के सिनेमैटोग्राफर कुबा ब्रोजेक ने दी है।
विज्ञापन


MCU: मार्वल की फ्लॉप होती फिल्मों के बचाव में आगे आए रूसो ब्रदर्स, बोले, बदल गई लोगों की थियेटर जाने की आदतें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। वहीं, मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। देवी श्री प्रसाद ने फिल्म में संगीत दिया है। 'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ-साथ फहाद फाजिल, सुनील, अनसूया और जगदीश भी अभिनय करते दिखाई देंगे।

1497 Features Lab: फीचर्स लैब में दिखेगा जोया का जलवा, फौजिया-रोशन सेठी के साथ मेंटर के रूप में आएंगी नजर

15 अगस्त को होगी रिलीज 
'पुष्पा 2: द रूल' अपनी रिलीज से पहले ही तगड़ा कारोबार कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल थडानी ने इस फिल्म के निर्माताओं के साथ इसे पूरे उत्तर भारत में रिलीज करने का एक समझौता किया है। यह डील 200 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। मालूम हो कि फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Samantha: सामंथा ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed