Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Chandrachur Singh Reached Aligarh And Met With District Magistrate For Ancestral Family Property Dispute

पुश्तैनी संपत्ति विवाद के चलते अलीगढ़ पहुंचे चंद्रचूड़ सिंह, डीएम से की मुलाकात

Wed, 03 Dec 2025 03:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 03 Dec 2025 03:12 PM IST
सार

Chandrachur Singh On Family Property: अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह इन दिनों पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता आज अलीगढ़ पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात की।

विज्ञापन
Actor Chandrachur Singh Reached Aligarh And Met With District Magistrate For Ancestral Family Property Dispute
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘माचिस’ फेम अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह इन दिनों अपनी पुश्तैनी हवेली और संपत्तियों को लेकर उत्तर प्रदेश में बने हुए हैं। अभिनेता की पुश्तैनी संपत्ति अलीगढ़ में है। अभिनेता का आरोप है कि उनके परिवार के लोग ही उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन

परिवार पर लगाया अभिनेता ने आरोप
अभिनेता चंद्रचूड़ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बने हुए हैं। यहां वो अपनी पुश्तैनी हवेली और संपत्ति से जुड़े विवाद के चलते आए हुए हैं। इस मामले को लेकर अभिनेता का आरोप है कि उनके ही परिवार के सदस्य उनकी पुश्तैनी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में चंद्रचूड़ अपनी मां के साथ जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम संजीव रंजन से मुलाकात की और संपत्ति विवाद से जुड़ी विस्तृत जानकारी सौंपकर आधिकारिक हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन

 

जिलाधिकारी से मिले चंद्रचूड़
इस दौरान अभिनेता से बताया कि आज वो जिलाधिकारी से मिले हैं और उन्होंने न्याय मिलने का आश्वासन दिया है। एक्टर ने बताया कि हम न्याय के लिए लड़ रहे हैं। हमारे परिवार के ही लोग हैं जिन्होंने अवैध कब्जा किया है।

आखिरी बार ‘कठपुतली’ में नजर आए थे चंद्रचूड़
वर्कफ्रंट की बात करें तो चंद्रचूड़ सिंह आखिरी बार 2022 में आई फिल्म ‘कठपुतली’ में नजर आए थे। इसमें अक्षय कुमार और रकुलप्रीत सिंह प्रमुख भूमिका में थे। चंद्रचूड़ सिंह ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed