फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Aly Goni Defends samay raina After He Deletes All Indias Got Latent Episodes From YouTube

IGL: समय रैना के वीडियो डिलीट करने पर अली गोनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने सभी एपिसोड हटाने के लिए…

Thu, 13 Feb 2025 10:08 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 13 Feb 2025 10:08 AM IST
सार

IGL: समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटाने के बाद अभिनेता अली गोनी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Actor Aly Goni Defends samay raina After He Deletes All Indias Got Latent Episodes From YouTube
अली गोनी और समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक बयान के बाद दोनों का जमकर विरोध हो रहा है। हालांकि, कुछ लोग समय रैना के समर्थन में भी आए हैं और उन्होंने माफ कर देने की अपील की है। विवाद के बीच समय रैना ने अपने शो के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए हैं। अब इस मामले पर अभिनेता अली गोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की।

विज्ञापन


अली गोनी ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर अभिनेता अली गोनी ने प्रतिक्रिया देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "उन्होंने समय को लैटेंट के सभी एपिसोड हटाने के लिए मजबूर किया.. अच्छा नहीं है.. बस एक एपिसोड हटा दिया जाना चाहिए था। उन्होंने इस शो को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। जहां कुछ दिन पहले हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा था, अब हर कोई उनके खिलाफ है, लोल क्या यार।"

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy Live: मामले पर पहली बार बोले समय रैना, लिखा- मेरा मकसद बस लोगों को हंसाना था
विज्ञापन
विज्ञापन

 

समय रैना ने हटाए शो के वीडियोज
इस विवाद के बाद 12 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिए घोषणा करते हुए समय रैना ने बताया कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सभी एपिसोड हटा दिए हैं। उन्होंने लिखा, "जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।"


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: दूसरों के सामने बोलने की सीमाएं होनी चाहिए, रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर भड़के बोनी कपूर

क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से पूरे देश में उनका विरोध होने लगा। ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने समय रैना उनके शो और रणवीर इलाहाबादिया पर बैन लगाने की बात कही और उन पर कानूनी एक्शन भी लेने का आग्रह किया। हालांकि, इस विवाद को लेकर इलाहाबादिया माफी भी मांग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed