फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Allahbadia Controversy Live: मामले पर पहली बार बोले समय रैना, लिखा- मेरा मकसद बस लोगों को हंसाना था

Thu, 13 Feb 2025 01:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Feb 2025 01:01 AM IST
खास बातें

YouTuber and Podcaster Ranveer Allahbadia Case News in Hindi:  इंडियाज गॉट लेटेंट शो में आपत्तिजनक टिपप्णी करने के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। इस विवाद टिप्पणी की वजह से उन पर कई जगह एफआईआर भी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Controversy Live Updates Fir Against Youtuber India’s Got Latent News In Hindi
रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम

लाइव अपडेट

01:00 AM, 13-Feb-2025

बोनी कपूर ने दी सीमाएं पार न करने की सलाह

रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया साझा करते हुए बोनी कपूर ने कहा, 'उन्होंने जो किया है वह सही नहीं है। सीमाएं और आत्म-सेंसरशिप होनी चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब उन चीजों को बोलना नहीं है,जो सामाजिक रूप से स्वीकृत नहीं हैं। आप जो भी कहना चाहते हैं, अपने व्यक्तिगत स्थान पर करें। आपको सावधान और अनुशासित रहने की जरूरत है।'
08:48 PM, 12-Feb-2025

समय रैना ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

कॉमेडियन समय रैना ने आखिरकार अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' और इसके लेटेस्ट एपिसोड को लेकर मचे बवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हालांकि, उन्होंने माफी नहीं मांगी। समय ने ट्वीट किया, 'जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए संभाल पाना बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।'
विज्ञापन
08:33 PM, 12-Feb-2025
रवि किशन ने भी विवाद पर दी प्रतिक्रिया
सांसद रवि किशन ने रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वह इस बात से काफी दुखी नजर आए। रवि किशन का कहना है कि मां-बहनों का सम्मान होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत में ऐसी बातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले पर शिकायत दर्ज की गई है, उचित कार्यवाही भी होगी।  
07:32 PM, 12-Feb-2025

विवेक अग्निहोत्री ने दिया वीर दास को जवाब

वीर दास ने अपने एक्स अकाउंट पर भी इस बारे में प्रतिक्रिया साझा की और ट्वीट किया, 'क्या कोई असली खबर कर रहा है? बस चेक कर रहा हूं।' वीर दास पर पलटवार करते हुए विवेक ने ट्वीट किया, 'क्या कोई असली कॉमेडी कर रहा है? बस चेक कर रहा हूं।'
07:30 PM, 12-Feb-2025

वीर दास ने किया रणवीर का बचाव?

वीर दास ने रणवीर इलाहाबादिया के विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'ऑडियंस के साथ हम हमेशा इस मुद्दे पर बहस कर सकते हैं कि अच्छी कॉमेडी क्या है? एक बेहतरीन कलाकार अपना सिर नीचे रखकर और मुंह बंद करके उनकी प्रतिक्रिया लेगा। पर कुछ मीडिया एंकर्स का झुंड एक चैनल पर बैठकर इस बारे में बहस करे तो देखकर अच्छा नहीं लगता। जहां हम यह बहस कर रहें हैं कि अच्छी कॉमेडी क्या है? वहीं हमें यह बहस भी करनी चाहिए कि अच्छी पत्रकारिता क्या है? उन्हें कौन सी खबरें करनी चाहिए? कौन से सवाल करने चाहिए? और किससे करने चाहिए?'
06:00 PM, 12-Feb-2025

राजपाल ने रणवीर के विवादित बयान पर दी प्रतिक्रिया

राजपाल ने रणवीर के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है। हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां माता-पिता को सम्मान दिया जाता है। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को ये क्या हो गया है? ये कैसे लोग हैं, जो अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते हैं। इनको काउंसलिंग की जरूरत है। कला को इतना घिनौना मत बनाइए कि आप जैसे कुछ लोगों की वजह से ऑडियंस कला से ही नफरत करने लग जाए। संभालो अपने आपको, अपने माता-पिता का सम्मान करो। समाज की इज्जत करो। शर्म आती है, उन लोगों पर भी, जो इस तरह का कंटेंट देखते हैं और बनाते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
03:54 PM, 12-Feb-2025
अपूर्वा मखीजा के बयान दर्ज
मुंबई पुलिस ने आज बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के बयान दर्ज कुए हैं। अपूर्वा आज खार पुलिस स्टेशन में पहुंचीं। अपूर्वा के अलावा रणवीर इलाहाबादिया और चार अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
02:26 PM, 12-Feb-2025

इन मशहूर हस्तियों को भी पुलिस ने किया तलब

सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अब इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सिद्धांत चतुर्वेदी, उर्फी जावेद, तन्मय भट्ट, राखी सावंत और दीपक कलाल जैसे मशहूर हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। 
01:52 PM, 12-Feb-2025

अब तक क्या कार्रवाई की गई है?

  • मुंबई पुलिस ने पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे तलब किया।
  • सरकार के आदेश के बाद वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया।
  • सिने वर्कर्स बॉडी ने रणवीर इलाहाबादिया द्वारा इस्तेमाल की गई “अभद्र भाषा” की निंदा की।
  • गायक बी प्राक ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ अपना पॉडकास्ट रद्द कर दिया और उनकी टिप्पणियों की आलोचना की।
  • संसदीय पैनल इस मामले को अपने हाथ में ले सकता है और पॉडकास्टर को तलब कर सकता है।
  • एनसीडब्ल्यू ने 17 फरवरी को रणवीर इलाहाबादिया और अन्य को मामले में तलब किया।
  • महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो से जुड़े करीब 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें तलब किया है।
12:51 PM, 12-Feb-2025

सवालों से बचती दिखीं अपूर्वा मखीजा

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा आज खार पुलिस स्टेशन में शो इंडियाज गॉट लैटेंट से जुड़े मामले में पुलिस के सामने पेश हुईं। इस दौरान वह पत्रकारों के सवाल से बचती नजर आईं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed