फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor reacts to Ranveer Allahbadia offensive comment on indas got latent says should be self censorship

Ranveer Allahbadia: दूसरों के सामने बोलने की सीमाएं होनी चाहिए, रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर भड़के बोनी कपूर

Thu, 13 Feb 2025 12:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 13 Feb 2025 12:54 AM IST
सार

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी पर बोनी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। फिल्म निर्माता ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर बोलते समय सीमाएं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Boney Kapoor reacts to Ranveer Allahbadia offensive comment on indas got latent says should be self censorship
रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बात की और अपनी प्रतिक्रिया साझा की। बोनी कपूर ने स्व-सेंसरशिप और जिम्मेदार भाषण की आवश्यकता के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

बोनी ने साझा की प्रतिक्रिया
बोनी कपूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'उन्होंने जो किया है वह सही नहीं है। सीमाएं और आत्म-सेंसरशिप होनी चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब उन चीजों को बोलना नहीं है,जो सामाजिक रूप से स्वीकृत नहीं हैं। आप जो भी कहना चाहते हैं, अपने व्यक्तिगत स्थान पर करें। आपको सावधान और अनुशासित रहने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर के बयान पर विवाद
रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो में आए। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के यौन संबंधों के बारे में एक विवादित सवाल पूछा। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की। रणवीर और समय पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माफी भी मांगी है, लेकिन सभी यूजर्स, राजनेताओं और सितारों के बीच भी व्यापक आक्रोश देखने को मिला। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के नए एपिसोड से जुड़े समय, रणवीर, अपूर्वा समेत अन्य 40 लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन

समय ने डिलीट किए सभी वीडियो
समय रैना ने बुधवार को पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी। हालांकि, उन्होंने अब तक माफी नहीं मांगी है और कहा है कि उनका मकसद केवल लोगों का मनोरंजन करना था। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए समय रैना ने लिखा, 'जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed