Allu Arjun Bail: अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा, हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे ससुर, जानिए अपडेट
अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद जेल से रिहा हो गए हैं। उनके वकील ने पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले अल्लू अर्जुन के ससुर उनकी रिहाई के लिए हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे। रिहाई के मद्देनजर तेलंगाना पुलिस ने उनके आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी।
विस्तार
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Actor Allu Arjun's lawyer Ashok Reddy says, " They received an order copy from High Court but despite that, they didn't release the accused (Allu Arjun)...they will have to answer...this is illegal detention, we will take legal action...as of now he… pic.twitter.com/1RgdvA4BK4
— ANI (@ANI) December 14, 2024विज्ञापन
ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे
पुलिस की गिरफ्त से आजाद किए जाने से पहले उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
निचली अदालत से रिमांड, हाईकोर्ट से मिली जमानत#WATCH | Telangana: Actor Allu Arjun's father-in-law Kancharla Chandrasekhar Reddy arrives at Chanchalguda Central Jail in Hyderabad; Allu Arjun will be released today between 7-8 am, as per his lawyer. pic.twitter.com/y5pDmjG884
— ANI (@ANI) December 14, 2024
बता दें कि हैदराबाद की निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश पारित किया था। इसके बाद अल्लू अर्जुन को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। बाद में, उन्हें तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। रिहाई से पहले तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी।
अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी का बयान#WATCH | Hyderabad, Telangana: Security forces deployed outside the residence of actor Allu Arjun.
— ANI (@ANI) December 14, 2024
Allu Arjun was taken to Chanchalguda Central Jail yesterday after a Court sent him to a 14-day remand. Later, he was granted interim bail by Telangana High Court on a personal bond… pic.twitter.com/cmkGujeWSP
शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात भी अल्लू अर्जुन के वकील ने भी रिहाई पर बयान दिया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद इस हाईप्रोफाइल मामले में अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने कहा, 'हाईकोर्ट के आदेश की प्रति में स्पष्ट उल्लेख है कि जेल अधीक्षक को अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा करें। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद जेल अधीक्षक ने रिहाई सुनिश्चित नहीं की।'
अल्लू को ले जा रहे थे जेल, बीच रास्ते मिली जमानत की खबर
बॉलीवुड की हस्तियां भी घटना को लेकर अभिनेता के पक्ष में बयान देती नजर आईं। कंगना रनोत, वरुण धवन, रजा मुराद सभी ने एक सुर में कहा कि भगदड़ के लिए अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। इस बीच, संध्या सिनेमा का वह पत्र भी सोशल मीडिया भी वायरल होता है, जिसमें पुलिस को यह सूचना दी गई थी कि पुष्पा-2 के अभिनेता-अभिनेत्री सिनेमा हाल में शो देखने आ रहे हैं।
अल्लू अर्जुन बोले-पुलिस ने नाश्ता तक नहीं करने दिया
अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें उनके बेडरूम से ही सीधे ले जाया गया। पुलिसवालों ने न तो उन्हें कपड़े बदलने दिए और न ही चाय नाश्ता ही करना दिया। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के साथ जाने से पहले अपनी पत्नी को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।
हाईकोर्ट ने पूछा- क्या सिर्फ अभिनेता होने के कारण घटना का जिम्मेदार
हाईकोर्ट ने पूछा- क्या सिर्फ अभिनेता होने के कारण घटना का जिम्मेदार
हाईकोर्ट में जस्टिस जुव्वादी श्रीदेवी की पीठ ने करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मौखिक टिप्पणी में सवाल उठाया, क्या सिर्फ एक अभिनेता होने की वजह से उन्हें इस तरह घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? कोई पुख्ता सामग्री नहीं हैं...। अदालत ने मृतका के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। लेकिन साथ ही कहा कि धारा 105 और 108 के प्रावधानों के तहत लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही नहीं लगते। कोर्ट ने कहा, इस धरती पर उन्हें भी जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार है। इसे अभिनेता होने के आधार पर दूर नहीं किया जा सकता है।