फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Banerjee New Movie Stolen Teaser Out Film Release On 4th June On Prime Video

Stolen: 'स्त्री' फेम अभिषेक बनर्जी की नई फिल्म का टीजर जारी, 52 सेकंड में दिखा सस्पेंस और थ्रिलर

Mon, 26 May 2025 12:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 26 May 2025 12:56 PM IST
सार

Stolen Teaser Release: अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो अभिषेक बनर्जी आपके लिए एक नई फिल्म लाए हैं। जानिए क्या है फिल्म की कहानी और कब रिलीज होगी यह फिल्म।

विज्ञापन
Abhishek Banerjee New Movie Stolen Teaser Out Film Release On 4th June On Prime Video
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

विस्तार

अभिषेक बनर्जी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में अभिषेक अपनी पिछली फिल्मों से अलग अवतार में नजर आएंगे। ‘स्त्री’ में हंसाने वाले अभिषेक बनर्जी इस बार किडनैपिंग से जुड़ी कहानी ‘स्टोलेन’ लेकर आए हैं। फिल्म का टीजर और उसकी रिलीज डेट आज जारी कर दी गई है। जानिए कब रिलीज होगी यह फिल्म।

विज्ञापन

टीजर में क्या है
52 सेकंड के इस टीजर की शुरूआत एक वाइस ओवर के साथ होती है। इस वाइस ओवर में कहा जाता है कि इस क्षेत्र में घनों सायो है, किसी कारण से दाता नाराज है। हरियाणवी भाषा का टच लिए ये वाइस ओवर कहता है कि इस एरिया में कोई श्राप है। भगवान किसी कारण से नाराज है। एक मिनट से भी कम के टीजर में एक्शन और खूनखराबा दिखाया गया है। टीजर में फिल्म के मुख्य कलाकार अभिषेक बनर्जी खून से लथपथ अधमरी हालत में नजर आते हैं।

विज्ञापन

4 जून को रिलीज होगी फिल्म
करण तेजपाल द्वारा निर्देशित ‘स्टोलेन’ आजकल की सोच वाले दो भाइयों की कहानी है। जो एक गांव के रेलवे स्टेशन पर एक गरीब मां के बच्चे का अपहरण होते देखते हैं। इसके बाद वो उनकी मदद करने का प्रयास करते हैं। इसके बाद कैसे कहानी मोड़ लेती है और उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है, ये फिल्म में देखने को मिलेगा। ‘स्टोलेन’ 4 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

दुनियाभर के कई फिल्म फेस्टिवल में मिली फिल्म को सराहना
फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली है। वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दमदार डेब्यू के साथ ‘स्टोलन’ को कई फिल्म फेस्टिवल में ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने दुनियाभर के कई फिल्म फेस्टिवल्स में शानदार प्रदर्शन किया है और कई पुरुस्कार भी हासिल किए हैं। भारत में इस फिल्म का प्रीमियर जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में हुआ और बाद में इसे 28वें केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया।

यह खबर भी पढ़ेंः Kamal Haasan: ‘ठग लाइफ’ के इस एक्टर ने क्यों बुरी तरह दबाया कमल हासन का गला? जानिए किसके कहने पर की ये हरकत

करण तेजपाल ने किया फिल्म का निर्देशन
करण तेजपाल द्वारा निर्देशि इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी के अलावा हरीश खन्ना, मिया मैल्जर, साहिदुर्रहमान और शुभम समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘स्टोलेन’ से अनुराग कश्यप, किरण राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवानी भी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed