फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actor Silambarasan Says Director Mani Ratnam Asked To Choke Kamal Haasan Neck Harder In Thug Life

Kamal Haasan: ‘ठग लाइफ’ के इस एक्टर ने क्यों बुरी तरह दबाया कमल हासन का गला? जानिए किसके कहने पर की ये हरकत

Mon, 26 May 2025 12:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 26 May 2025 12:36 PM IST
सार

जल्द ही कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के कुछ सीन को शूट करते हुए एक एक्टर ने कमल हासन का गला बुरी तरह से दबा दिया था। यह हरकत फिल्म से जुड़े एक खास शख्स के कहने पर ही उस एक्टर ने की। 

विज्ञापन
Actor Silambarasan Says Director Mani Ratnam Asked To Choke Kamal Haasan Neck Harder In Thug Life
फिल्म 'ठग लाइफ' में कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan

विस्तार

फिल्म ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन लीड रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है और निर्देशक मणि रत्नम हैं। हाल ही में इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च इंवेट चेन्नई में हुआ। इस माैके पर फिल्म के एक एक्टर सिलंबरासन ने बताया कि फिल्म के एक सीन में उन्होंने कमल हासन का गला बहुत बुरी तरह से दबा दिया था। ऐसा एक्टर ने क्यों और किसके कहने पर किया?  

विज्ञापन

Actor Silambarasan Says Director Mani Ratnam Asked To Choke Kamal Haasan Neck Harder In Thug Life
कमल हासन और एक्टर सिंलबरासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक के कहने पर कमल का गला जोर से दबा दिया

एक्टर सिलंबरासन ने फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर बताया कि एक सीन में उन्होंने कमल हासन की गर्दन को कसकर पकड़ लिया था। वह कहते हैं, ‘अगर मैं पकड़ ढीली करता तो मणि सर मुझे डांटते और अगर ज्यादा जोर से गला दबाता तो कमल सर को परेशानी होती। फिर निर्देशक की बात मानी और किसी तरह से शॉट को पूरा किया।’ दरअसल, मणि रत्नम ने ही सिलंबरासन को कहा था कि वह कमल हासन का गला जोर से दबाएं, जिससे सीन में असल इमोशन आ सकें। बाद में कमल हासन ने भी सिलंबरासन को डांटा था कि क्यों इतनी जोर से गला दबा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Silambarasan Says Director Mani Ratnam Asked To Choke Kamal Haasan Neck Harder In Thug Life
मणि रत्नम और कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सालों पुरानी है कमल हासन-मणि रत्नम की दोस्ती  

कमल हासन और मणि रत्नम अपने काम में माहिर लोग हैं, साथ ही दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। साल 1987 की सुपरहिट फिल्म ‘नायकन’ में दोनों ने साथ में काम किया था। अब इनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज पर है। पिछले दिनों कमल हासन ने मणि रत्नम और अपनी दोस्ती पर बात की। वह कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता था कि वह एक फिल्मी परिवार से हैं। मुझे उनके बात करने का तरीका पसंद आया और हम दोस्त बन गए। हमारे दोस्तों का एक ग्रुप था और हम सिर्फ सिनेमा के बारे में बात करते थे और कोई गपशप नहीं करते थे। यहीं से मणि और मेरी दोस्ती की शुरुआत हुई।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: 'चाची 420' से लेकर 'सागर' तक कमल हासन ने बॉलीवुड को दी ये बेहतरीन फिल्में, शानदार रहा सफर 

ये सितारे भी फिल्म में नजर आएंगे 

फिल्म ‘ठग लाइफ’ एक तमिल भाषी गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को मणि रत्नम निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को मणि रत्नम के साथ मिलकर कमल हासन ने लिखा है। फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। इसमें बॉलीवुड एक्टर अली फजल और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। कई नामी दक्षिण भारतीय कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। ठग लाइफ’ में सान्या मल्होत्रा ने भी एक कैमियो किया है। यह फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed