फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   abhishek bajaj emotional post for ashnoor kaur after bigg boss 19 eviction

Bigg Boss 19: अशनूर के बाहर आने के बाद मिलने पहुंचे अभिषेक बजाज, तस्वीर साझा करते हुए लिखा भावुक नोट

Sun, 30 Nov 2025 08:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 30 Nov 2025 08:17 PM IST
सार

Ashnoor Kaur Eviction: 'बिग बॉस 19' से हाल ही में अशनूर कौर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हिंसा के चलते वो घर से बेघर हुईं। अब उनके दोस्त अभिषेक बजाज ने उनके एविक्शन के बाद पहला पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
abhishek bajaj emotional post for ashnoor kaur after bigg boss 19 eviction
अभिषेक और अशनूर - फोटो : एक्स

विस्तार

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर से इस हफ्ते अशनूर कौर को नियम तोड़ने के कारण शो से बाहर कर दिया गया। अशनूर के घर से बाहर आते ही अभिषेक बजाज ने उनसे मुलाकात की और एक इमोशनल नोट साझा किया। अभिषेक की यह पोस्ट अब फैंस के बीच खूब चर्चा में है।
विज्ञापन


अभिषेक ने की अशनूर से मुलाकात
शो से बाहर आने के कुछ ही घंटे बाद जब अभिषेक उनके घर पहुंचे, तो दोनों का रीयूनियन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में अशनूर के साथ अभिषेक ने मुस्कुराते हुए कहा- 'वेलकम बैक!' इसके बाद अशनूर ने हल्की मायूसी में जवाब दिया कि वह फिनाले तक पहुंचना चाहती थीं, लेकिन चीजें उनके मुताबिक नहीं हो सकीं। इसके बाद अभिषेक ने कहा- 'कोई बात नहीं'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Bajaj (@humarabajaj24)

विज्ञापन
विज्ञापन



अभिषेक का भावुक पोस्ट
मुलाकात के बाद अभिषेक ने जो पोस्ट साझा की, उसमें उन्होंने अशनूर के सफर को भावनात्मक शब्दों में याद किया। उन्होंने लिखा कि घर की हलचल, लड़ाइयों और मानसिक दबावों के बीच अशनूर उनके लिए स्थिरता और शांति लेकर आईं। फैंस ने भी इस पोस्ट पर प्यार और समर्थन बरसाया और दोनों की दोस्ती को सीजन की सबसे ईमानदार बॉन्डिंग बताया।


यह खबर भी पढ़ें: 'राजा याद दिला देता है कि वो राजा क्यों है', विराट कोहली के शतक पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने घोषणा की कि अशनूर को शो के टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान एक प्रतियोगी को जानबूझकर चोट पहुंचाने का दोषी पाया गया है। चूंकि यह बिग बॉस के सबसे महत्वपूर्ण नियमों में से एक का उल्लंघन था, इसलिए उन्हें तत्काल बेदखल कर दिया गया। यह फैसला विवादों और सोशल मीडिया बहसों को जन्म दे रहा है, लेकिन शो की टीम इस पर अडिग है।

अशनूर का पहला पोस्ट 
घर पहुंचते ही अशनूर ने अपने प्यारे डॉग के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। उन्होंने लिखा- 'मुश्किल तूफान के बाद मिला सुकून…'। इस पर अभिषेक ने भी कमेंट किया- 'रब रखा।'

View this post on Instagram

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed