फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhinav Shukla Criticise Indians Reaction On Pahalgam Terror Attack, Says Humara Jazba Kaha hai

Pahalgam Attack: ‘कहां है हमारा जज्बा ?’ पहलगाम हमले पर भारतीयों के बयान से नाखुश इस टीवी एक्टर ने किया ट्वीट

Thu, 24 Apr 2025 02:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 24 Apr 2025 02:22 PM IST
सार

Abhinav Shukla On Pahalgam Terror Attack: टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला ने भारत में लोगों के पहलगाम हमले पर दी गई प्रतिक्रियाओं पर नाराजगी जताई है। साथ ही भारतीयों से उनके जज्बे को लेकर सवाल किया है। जानिए अभिनेता ने क्या कुछ कहा है।

विज्ञापन
Abhinav Shukla Criticise Indians Reaction On Pahalgam Terror Attack, Says Humara Jazba Kaha hai
अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है और हर कोई हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष पर्यटकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहा है। साथ ही इस घटना के लिए गुस्सा भी जता रहा है। अब टेलीविजन अभिनेता अभिनव शुक्ला ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने इस दर्दनाक घटना के प्रति लोगों में जज्बा की कमी होने की बात कही है। उन्होंने पाकिस्तान के लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि हम वैसा जज्बा वैसा जुनून क्यों नहीं दिखाते, जैसा पाकिस्तान के लोग खुद में बताते हैं।

विज्ञापन

अभिनेता ने पाकिस्तान का दिया उदाहरण 
टीवी अभिनेता ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) का सहारा लेते हुए भारतीयों के जज्बे को जगाने की बात की। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “मैंने सैकड़ों पाकिस्तानी स्ट्रीट वीडियो देखे हैं, जहां एक इंटरव्यू लेने वाला आम लोगों से भारत के बारे में पूछता है और 99 प्रतिशत पाकिस्तानी जवाब देते हैं तो क्या हुआ, भारत बड़ा देश है, परमाणु ताकत है, ज्यादा कामयाब है, पर हम में जज्बा है।” अभिनव का मानना है कि भारत में लोगों में वैसा जज्बा देखने को नहीं मिलता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vivek Agnihotri: ‘मेरी फिल्में सवाल उठाती हैं, विरोध जताती हैं’, पहलगाम हमले के बाद बोले विवेक अग्निहोत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अभिनव ने भारतीयों की प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी
अभिनव ने आगे अपनी पोस्ट में आतंकी हमले होने पर भारत के अलग-अलग वर्ग के लोगों की प्रतिक्रियाओं का जिक्र किया। अभिनव ने लिखा, वोक कहते हैं कि यह सब राजनीतिक साजिश है, आतंकवादी युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। लेफ्ट विंग का कहना है कि यह सब राइट विंग द्वारा फैलाई गई नफरत की वजह से है।
जेन जेड यानी आजकल के युवा कहते हैं कि भाई, जो हुआ वह दुखद था, मैं कोई वीडियो नहीं देखना चाहता या इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। यह मेरी पसंद नहीं है। न्यूज चैनल्स दिखाते हैं कि सबसे पहले हम लाए हैं आपके लिए बड़ी खबर। जबकि बॉलीवुड कहता है कि जो हुआ वह बहुत कायरतापूर्ण है, हम केवल शांति चाहते हैं। सभी लोग ठीक हो जाएं।” अंत में अभिनव ने सवाल उठाते हुए पूछा, “भाई हमारा जज्बा कहां है? क्या सिर्फ फौज ही जज्बा दिखाये?” अभिनव ने अपनी पोस्ट के जरिए भारतीयों के जज्बे को जगाने की कोशिश की साथ ही लोगों से इस मामले पर और भी अधिक मुखर होने की अपील की है।

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'अब तो पाकिस्तान से सीधा युद्ध होना चाहिए..', जानें किस एक्ट्रेस की बहन ने कही ये बात?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed