फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhay Verma Sharvari starrer Munjya touched the figure of 100 crores at the box office despite big star cast

Munjya Collection: बिना सितारों वाली 'मुंजा' ने छू लिया 100 करोड़ का आंकड़ा, कतई आसान नहीं थी मोटी कमाई की राह

Tue, 02 Jul 2024 12:49 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'मुंजा' फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसकी सफलता ने कई लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि फिल्म में कोई भी बड़ा कलाकार नहीं था।

विज्ञापन
Abhay Verma Sharvari starrer Munjya touched the figure of 100 crores at the box office despite big star cast
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है, जब कोई बिना बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्म टिकट खिड़की पर जोरदार कमाई कर लेती है। हाल ही में, 'मुंजा' फिल्म ने यह कारनामा कर दिखाया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में कामयाब हो गई है। 

विज्ञापन


'मुंजा' के लिए आसान नहीं था 100 करोड़ रुपये कमाना
'मुंजा' के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा छूना इतना आसान नहीं था, जितना दिख रहा हो, क्योंकि पिछले कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर 'कल्कि 2898 एडी' और 'चंदू चैंपियन' से भी हो रही है। बड़े सितारों की फिल्म से टक्कर से बावजूद मुंजा लगातार पैसे कमा रही है। लोग इसकी कहानी को खूब पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि लोग फिल्म देखने के लिए आ रहे हैं और इसका कलेक्शन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


इन कलाकारों ने किया है काम
फिल्म 'मुंजा' 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म में किसी बड़े कलाकार ने काम नहीं किया है। 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में काम करने वाले अभय वर्मा ने 'मुंजा' में मुख्य किरदार निभाया है। उनके साथ-साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Samarth Jurel: बिग बॉस के बाद अब बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहें समर्थ जुरैल? नए लुक ने दी अफवाहों को हवा

अब 'स्त्री 2' की कमाई पर टिकी हैं निगाहें 
हॉरर कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर मैडॉक फिल्म्स की टीम भी 'मुंजा' की सफलता से उत्साहित है। मैडॉक द्वारा ही निर्मित फिल्म 'स्त्री' ने भी इसी तरह से अच्छा कारोबार किया था और अब दर्शकों को बहुत जल्द 'स्त्री 2' भी देखने को मिलने वाली है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म के दूसरे भाग से भी अच्छी खासी कमाई हो जाएगी।

Toxic Movie Update: 'टॉक्सिक' में यश के साथ दिखेगी साउथ की ये अभिनेत्री, 60 के दशक का दिखेगा ड्रग माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed