{"_id":"683ef2f9203bc6b63600abf2","slug":"aamir-khan-wants-to-see-rcb-team-winning-final-in-ipl-2025-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: फाइनल में इस टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं आमिर खान, IPL फाइनल देखने पहुंचे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan: फाइनल में इस टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं आमिर खान, IPL फाइनल देखने पहुंचे
Tue, 03 Jun 2025 06:36 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:36 PM IST
सार
बाॅलीवुड सुपरस्टार आमिर खान मंगलवार को अहमदाबाद में होने वाला आईपीएल फाइनल मैच को देखने पहुंचे हैं। स्टार स्पोर्ट्स के लाइव शो में जब उनसे पूछा गया कि वो किस टीम का सपोर्ट कर रहे हैं तो जवाब में आमिर क्या बोले जानिए?
विज्ञापन
फाइनल आईपीएल मैच की चर्चा में शामिल हुए आमिर खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
आमिर खान भी आईपीएल फाइनल मैच देखने पहुंचे हैं। इस मौके पर आमिर खान किस टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं, इसके जवाब मैं अभिनेता ने RCB का नाम लिया। इस मौके पर आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का प्रमोशन करते भी दिखे।
विज्ञापन
आमिर खान आईपीएल की चर्चा में हुए शामिल
आमिर खान मैच शुरू होने से पहले क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ लाइव शो में शामिल हुए। इस मौके पर ही उन्होंने आरसीबी को जीतते हुए देखने की ख्वाहिश जाहिर की। RCB से विराट कोहली खेलते हैं और आमिर वो बतौर क्रिकेटर वह पसंद हैं।
विज्ञापन
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का किया प्रमोशन
आईपीएल फाइनल मैच के डिस्कशन के साथ ही आमिर खान अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का प्रमोशन करते नजर आए। यह फिल्म भी स्पोर्ट्स पर आधारित है, इसमें कुछ स्पेशल बच्चों को आमिर का किरदार ट्रेनिंग देता है। आरएस प्रसन्ना ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
आईपीएल के फाइनल में आमिर खान के अलावा प्रीति जिंटा, अनुष्का शर्मा, आरजे महवश के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आ सकते हैं। ओपनिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन और उनके बेटे परफॉर्म करेंगे।