फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan son Junaid Khan and Sai Pallavi Shooting Their next untitled film in Japan inside photos Viral

Junaid Khan: साई पल्लवी के साथ जापान में अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे आमिर के बेटे जुनैद? सामने आई तस्वीर

Tue, 13 Feb 2024 04:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Feb 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan son Junaid Khan and Sai Pallavi Shooting Their next untitled film in Japan inside photos Viral
जुनैद खान, साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद भी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। जुनैद यश राज फिल्म्स की 'महाराज' से डेब्यू करेंगे। इसके साथ-साथ जुनैद एक और फिल्म साइन कर चुके हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। इस फिल्म में साई पल्लवी भी नजर आएगी। इन दिनों जुनैद जापान में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। उनकी और साईं पल्लवी की जापान से एक तस्वीर सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन


बर्फवारी के बीच डटे हैं जुनैद
जुनैद खान और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं है। फिलहाल सामने आई तस्वीर से यह तय है कि दोनों सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों फिल्म की शूटिंग जापान में कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जापान में शूटिंग के पहले बर्फवारी हुई। लेकिन, जुनैद सहित फिल्म की पूरी टीम ने इस बीच भी शूटिंग जारी रखी।
विज्ञापन

TV Actresses: 40 के बाद भी ये टीवी हसीनाएं खुद को रखती हैं फिट, खूबसूरती देख उम्र का अंदाजा लगाना होगा मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर लगातार ले रहे हालचाल
सामने आई तस्वीर में जुनैद खान क्रू के सदस्यों से बातचीत और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों सितारे भयंकर ठंड के बीच शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए टीम 12 से 14 घंटे काम कर रही है। सेट साप्पोरो स्नो फेस्टिवल में बना है और साप्पोरो की खूबसूरती को कैद करने में टीम कसर नहीं छोड़ ही। कहा जा रहा है कि वहां के हालात जानने के लिए आमिर खान भी लगातार टीम के संपर्क में हैं।
Manikandan: दिलदार निकला चोर! निर्देशक मणिकंदन के घर से चोरी किए राष्ट्रीय पुरस्कार को माफी के साथ लौटाया

रिपोर्टर के रोल में आएंगे नजर
जुनैद खान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'महाराज' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में जुनैद एक रिपोर्टर की भूमिका में नजर आएं। जुनैद के अलावा फिल्म 'महाराज' में जयदीप अहलावत, शारवरी और शालिनी पांडे भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'महाराज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'हिचकी' फेम सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने इसका निर्देशन किया है। वहीं फिल्म की कहानी विपुल मेहता और स्नेहा देसाई ने लिखी है।
Saiyami Kher: सैयामी खेर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, निर्देशक नीरज पांडे की इस फिल्म में आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed