फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan reportedly gives a nod to Vamsi Paidipally next The project will be announced soon

Aamir Khan: क्या वामसी पैडिपल्ली की फिल्म के लिए राजी हो गए आमिर खान? जल्द आधिकारिक एलान होने की चर्चा

Tue, 15 Apr 2025 09:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Apr 2025 09:38 AM IST
सार

Aamir Khan and Vamsi Paidipally: अभिनेता आमिर खान को लेकर चर्चा है कि उन्होंने  वामसी पैडिपल्ली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म को लेकर जल्द एलान हो सकता है।

विज्ञापन
Aamir Khan reportedly gives a nod to Vamsi Paidipally next The project will be announced soon
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

काफी वक्त से मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी चर्चा हैं कि साउथ के लोकप्रिय फिल्म निर्माता दिल राजू अपनी आगामी फिल्म में आमिर खान के साथ काम करने वाले हैं। ऐसे दावे किए गए कि दिल राजू ने फिल्म को लेकर आमिर खान से मुलाकात और बातचीत भी की। अब इसे लेकर अपडेट यह है कि आमिर खान ने प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन

Aamir Khan reportedly gives a nod to Vamsi Paidipally next The project will be announced soon
आमिर खान-दिल राजू - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर ने जताई पूरी स्क्रिप्ट सुनने की इच्छा
दिल राजू ने कुछ हिंदी फिल्में भी बनाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि दिल राजू अपनी अगली फिल्म में आमिर खान के साथ साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन टॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर वामसी पैडिपल्ली करने वाले हैं। तेलुगु 123 की रिपोर्ट के अनुसार, वामसी ने आमिर खान को फिल्म का छोटा सा हिस्सा सुनाया, जिसे लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट काफी उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट सुनने की इच्छा जाहिर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द सामने आएंगी डिटेल्स
अब खबर यह है कि अंतिम नैरेशन हो चुका है और आमिर खान को स्क्रिप्ट पसंद आई है। कहा जा रहा है कि अभिनेता ने फिल्म के लिए रजामंदी दे दी है। इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक एलान जल्द किया जाएगा। और इसका निर्माण बड़े स्तर पर किया जाने वाला है। फिल्म से जुड़ी अन्य डिटेल भी जल्द सामने आएगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Karan Johar: पिता के सवाल का यश ने दिया मासूमियत से जवाब, सुनकर पिघल गया करण जौहर का दिल

विज्ञापन

आमिर खान की आगामी फिल्में
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बतौर अभिनेता उनकी आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'  (2022) है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। हालांकि, बतौर निर्माता वे सक्रिय हैं। उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'लापता लेडीज' ने खूब तारीफें बटोरीं। आमिर खान सनी देओल की आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' के भी प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा 'सितारे जमीन पर' को लेकर भी अभिनेता व्यस्त हैं। 


यह खबर भी पढ़ें:
Ram Charan: राम चरण की पत्नी उपासना ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, इस अंदाज में दी नए साल की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed