फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan niece and actress Zayn Khan Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike and forcibly taken to hospital

सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन से नाराज सितारे; आमिर की भतीजी से पार्वती तक, इन सेलेब का फूटा गुस्सा

Sat, 18 Jul 2026 03:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Jul 2026 03:26 PM IST
सार

Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जबरन अस्पताल ले गई। इस पर कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रतिक्रिया दी है और नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Aamir Khan niece and actress Zayn Khan Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike and forcibly taken to hospital
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को आज शनिवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान जंतर-मंतर पहुंचे, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही देर में सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया। इसका कई सितारों ने विरोध किया है।

विज्ञापन


दीया मिर्जा बोलीं- 'मैं सोनम वांगचुक के साथ हूं'
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी पोस्ट साझा कर समर्थन जताया है। उन्होंने लिखा है, 'मैं अपने देश के विद्यार्थियों को सपोर्ट करती रही हूं और करती रहूंगी। मैं आपको सुनती हूं, देखती हूं, आपके साथ खड़ी हूं। मैं सोनम वांगचुक जी की बातचीत की मांग का सपोर्ट करती हूं। मैं उनके प्रदर्शन करने के अधिकार का सपोर्ट करती हूं'।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन



सोनाक्षी सिन्हा ने किया पोस्ट
अभिनत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निहाल पाराशर का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है, जिसमें सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल की तुलना महात्मा गांधी की भूख हड़ताल से की गई है।



श्रेया धनवंतरी ने जताया विरोध
श्रेया धनवंतरी ने पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'हर प्रदर्शन संदेह के घेरे में है। हर असहज करने वाला सवाल एंटी-नेशनल है। और डर खत्म हो गया है'। 



जैन खान बोलीं- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं'
आमिर खान की भतीजी और अभिनेत्री जैन खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहती दिखी हैं, 'आज सुबह जब मैं उठी तो सोनम वांगचुक को जबरन उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन और भूख हड़ताल से ले जाया गया। मैं यह देखकर बहुत हैरान हूं। मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। मैं अपने लोकतंत्र और अपनी व्यवस्था को देखकर बिखरा हुआ महसूस कर रही हूं'। 

'सरकार और पुलिस हमारे लिए काम करती हैं'
जैन खान ने आगे कहा है, 'कोई भी राजनीतिक पार्टी, चाहें सत्ता में हो या न हो, वह इस देश को नहीं चलाती है। हम देश के लोग हैं। कोई भी राजनीतिक पार्टी लोगों के लिए काम करती है। वह लोगों के प्रति जवाबदेह है'। पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा है, 'यह आपकी निजी राजनीति से कहीं ऊपर की बात है। यह हमारे महान देश का अपमान है। सरकार और पुलिस हमारे लिए काम करती हैं। वे इस देश या हम लोगों की मालिक नहीं हैं'। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zayn Khan (@zaynmarie)


Aamir Khan niece and actress Zayn Khan Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike and forcibly taken to hospital
जैन खान-सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं जैन मैरी खान?
आमिर खान की भतीजी जैन मैरी खान फिल्म निर्माता मंसूर खान की बेटी हैं। जैन का जन्म 20 मार्च 1995 में हुआ। वे फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं। अदाकारा होने के साथ-साथ वे थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। थिएटर से करियर शुरू करने के बाद जैन ने साल 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म मिसेज सीरियल किलर से डेब्यू किया था।

अभिनेत्री पार्वती ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री पार्वती तिरुवोतु ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, 'हमारे अधिकारों का अपहरण। हमारी आवाज का अपहरण। जब रक्षक ही शोषक बन जाएं, तो हमें उन्हें याद दिलाना होगा कि हम अपने भारत को कभी भी झूठों के हाथों नहीं चलने देंगे। जंतर-मंतर और देश भर के बहादुर नागरिकों के साथ एकजुटता और समर्थन'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parvathy Thiruvothu (@par_vathy)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed