फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   A tamil movie inspires with song kissik of film pushpa 2 named kis kis kissik

Kissik: 'पुष्पा 2' के 'किसिक' गाने की धूम, अब इसी पर रखा गया फिल्म का टाइटल, जानिए

Sat, 08 Mar 2025 01:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 08 Mar 2025 01:35 PM IST
सार

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2' फिल्म के 'किसिक' गाने ने दर्शकों में तहलका मचा दिया था। दिलचस्प बात यह कि अब इस गाने से प्रेरित होकर आगामी फिल्म का शीर्षक रखा गया है। जानिए क्या है फिल्म का शीर्षक?

विज्ञापन
A tamil movie inspires with song kissik of film pushpa 2 named kis kis kissik
किसिक- अल्लू अर्जुन-श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14

विस्तार

'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म में अल्लू अर्जुन और श्रीलीला के गाने 'किसिक' ने सबको अपना दीवाना बना लिया था। गाने के बोल आज भी लोगों के जुबां पर है। इस गाने ने दर्शकों के बीच में इतनी धूम मचाई कि अब इससे प्रेरित होकर एख फिल्म का शीर्षक रखा गया है, जो जल्द रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन


रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का होगा यह नाम
'पुष्पा 2' फिल्म के किसिक गाने का प्रभाव फिल्मों के शीर्षक तक आ पहुंचा है। बॉलीवुड फिल्म 'पिंटू की पप्पी' का तेलुगु वर्जन रिलीज होने वाला है, जो टॉलीवुड के माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का नाम है 'किस किस किसिक', जो तेलुगु भाषा के साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी संस्करण में 21 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Pritam: ब्लैकपिंक स्टार जेनी पर लगे साहित्यिक चोरी के आरोपों पर प्रीतम ने दी प्रतिक्रिया, लोगों से की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


'पिंटू की पप्पी' फिल्म के बारे में
बॉलीवुड फिल्म 'पिंटू की पप्पी' 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन शिव हरे ने किया था और फिल्म का निर्माण वी2एस एंटरटेनमेंट और गणेश आचार्य मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ था। इस फिल्म में सुशांत थमके, जान्या जोशी , विधि यादव , विजय राज, गणेश आचार्य मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Shanaya Kapoor: शनाया कपूर को मिली एक और फिल्म, अगले हफ्ते से अभय वर्मा के साथ करेंगी काम 

'पुष्पा 2' का चर्चित गाना
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म का 'किसिक' गाना काफी चर्चा में रहा था। इस गाने में अल्लू अर्जुन और श्रीलीला ने स्क्रीन पर धूम मचा दी थी। 'किसिक' गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया था, वहीं ऑस्कर विजेता गीतकार चंद्रबोस ने लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed