फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pritam Reacts On Claims BLACKPINK Star Jennie Plagiarised his song, Know What hi Said

Pritam: ब्लैकपिंक स्टार जेनी पर लगे साहित्यिक चोरी के आरोपों पर प्रीतम ने दी प्रतिक्रिया, लोगों से की ये अपील

Sat, 08 Mar 2025 12:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 08 Mar 2025 12:49 PM IST
सार

Pritam: ब्लैकपिंक स्टार जेनी पर फिल्म ‘रॉकी और रानी’ में आलिया के थीम सॉन्ग की धुन चुराने के लगे आरोपों पर अब संगीतकार प्रीतम ने लोगों से खास अपील की है। जानिए संगीतकार ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Pritam Reacts On Claims BLACKPINK Star Jennie Plagiarised his song, Know What hi Said
प्रीतम - फोटो : इंस्टाग्राम@ipritamofficial

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से ब्लैकपिंक की गायक जेनी का नया गाना ‘लाइक जेनी’ लगातार भारत में ट्रेंड कर रहा है। वजह है ब्लैकपिंक स्टार जेनी पर लगा चोरी का आरोप। दरअसल, जेनी के नए गाने ‘लाइक जेनी’ को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया के किरदार रानी के थीम सॉन्ग का कॉपी बताया जा रहा है, जिसे प्रीतम ने कंपोज किया है। इसी के चलते जेनी पर चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। अब इस मामले पर प्रीतम ने जेनी का बचाव किया है।

विज्ञापन

संगीत में समानताएं होना सामान्य बात
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के संगीतकार प्रीतम ने चोरी के दावों को खारिज करते हुए यह स्पष्ट किया कि म्यूजिक में मामूली समानताएं होना आम बात है। इस मामले के लगातार तूल पकड़ने के बाद संगीतकार प्रीतम ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस मामले पर जेनी का बचाव करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। अपनी पोस्ट में प्रीतम ने लिखा, “रानी और जेनी ऐसे नाम हैं जो तुकबंदी करते हैं, इसलिए किसी लाइन या वाक्यांश में एक जैसा ही कहने या लगने से इसे कॉपी नहीं कहते। संगीत में, छोटी-मोटी समानताएं होना तय है, चाहे तुकबंदी, वाक्यांश या एक ही शैली के भीतर। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की बजाय इसके बड़े महत्व पर ध्यान देना चाहिए।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pritam (@ipritamofficial)




यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: रोजा न रखने पर मोहम्मद शमी के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर, बोले- “मुझे आप पर गर्व है”

 

आज के समय में कलाकार एक ही मंच को साझा कर रहे हैं
प्रीतम ने आगे कहा, “ आज के समय में जहां कलाकार एक ही मंच को साझा करते हैं, कोई भी जानबूझकर किसी और के काम की नकल करने की कोशिश नहीं कर रहा है। एक गीत बनाने में बहुत मेहनत लगती है और अगर कोई कलाकार वास्तव में किसी विचार से जुड़ता है, तो वे आसानी से सहयोग कर सकते हैं।”

यह खबर भी पढ़ें: WWE On OTT: अब ओटीटी पर भी देख सकेंगे ‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

प्रीतम ने समझाईं म्यूजिक की बारीकियां
प्रीतम ने लोगों से ये अपील की कि वे कलाकारों और उनके काम का जश्न मनाएं, न कि उनकी आलोचना करें या निशाना बनाएं। संगीत की बारीकियों और उसकी क्रिएटिविटी को बताते हुए संगीतकार ने कहा, “म्यूजिक क्रिएटिविटी, कलात्मक नजरिया और कभी-कभी एक समानता के बारे में हैं। खासकर जब कलाकार एक ही तरह का काम कर रहे हों। कलाकारों को नीचा दिखाने के बजाय, उनके काम का जश्न मनाना कहीं अधिक समझदारी भरा है। जेनी को उनके नए एल्बम के लिए शुभकामनाएं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed