{"_id":"6aa79c04dcf43029320bb7ac","slug":"78th-emmy-awards-2026-know-when-and-where-to-watch-event-in-india-the-pitt-hacks-battle-for-best-comedy-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमी अवॉर्ड्स: भारत में कब और कहां देख सकेंगे समारोह? 'द पिट' से 'हैक्स' तक इन दावेदारों पर रहेगी नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
एमी अवॉर्ड्स: भारत में कब और कहां देख सकेंगे समारोह? 'द पिट' से 'हैक्स' तक इन दावेदारों पर रहेगी नजर
Mon, 14 Sep 2026 12:42 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:42 PM IST
सार
78th Emmy Awards 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड्स 2026 के आयोजन की तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार फंक्शन की मेजबानी मारिस्का हार्गिटे करेंगी। भारत की ऑडियंस कब और कहां इस अवॉर्ड शो की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेगी? यहां पढ़ें इससे जुड़ी हर डिटेल।
विज्ञापन
एमी अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हर साल एमी अवॉर्ड्स का इंतजार हॉलीवुड के साथ-साथ भारतीय लोगों को भी बेसब्री से रहता है और अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, इस बार 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स का आयोजन सोमवार, 14 सितंबर को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित पीकॉक थिएटर में होने जा रहा है।
विज्ञापन
एमी अवॉर्ड्स 2024
- फोटो : एक्स- टेलीविजन एकेडमी
भारत में कब और कहां देख सकेंगे एमी अवॉर्ड्स?
भारत में दर्शकों के लिए यह अवॉर्ड शो मंगलवार, 15 सितंबर की सुबह टेलीकास्ट होगा। रेड कार्पेट और प्री-शो सुबह 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि मुख्य समारोह सुबह 5:30 बजे से आएगा। भारत में प्री-शो और लाइव शो दोनों का टेलीकास्ट जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा।
वहीं, एमी अवॉर्ड्स का टेलीकास्ट अमेरिका में NBC पर रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) शुरू होगा और इसे पीकॉक के प्रीमियम प्लान पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। रेड कार्पेट कवरेज शाम 5 बजे से शुरू होगी।

- फोटो : सोशल मीडिया
कितनी कैटेगरी में दिए जाएंगे अवॉर्ड?
यह अवॉर्ड शो जून 2025 से मई 2026 के बीच टेलीकास्ट हुए टेलीविजन शो को सम्मानित करेगा। इस दौरान ड्रामा, कॉमेडी, रियलिटी प्रोग्राम और लेट-नाइट शो समेत 19 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे।
इस बार एचबीओ मैक्स का मेडिकल ड्रामा ‘द पिट’ इतिहास रचने की कोशिश करेगा। वहीं, बेस्ट कॉमेडी सीरीज की रेस में नई हॉरर-कॉमेडी ‘विडोज बे’ और दर्शकों की पसंदीदा सीरीज ‘हैक्स’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
इस साल सबसे ज्यादा 25 नॉमिनेशन 'द पिट' को मिले हैं। इसके बाद 'हैक्स' को 24, 'विडोज बे' को 19 और एप्पल की 'प्लुरिबस' को 18 नॉमिनेशन मिले हैं।

- फोटो : इंस्टाग्राम@therealmariskahargitay
कौन होस्ट करेगा एमी अवॉर्ड्स?
- इस साल के प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स को मारिस्का हार्गिटे होस्ट करेंगी।
- वह 'लॉ एंड ऑर्डर: स्पेशल विक्टिम्स यूनिट' में ओलिविया बेन्सन का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं।
- हार्गिटे खुद भी एमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। उनका होस्ट बनना NBC के 100 साल पूरे होने के मौके से भी जुड़ा हुआ है।