Elizabeth Debicki: पहला एमी मिलने के बाद एलिजाबेथ ने जताई खुशी, कहा- प्रिंसेस डायना का रोल निभाना मेरा सौभाग्य
ऑस्ट्रेलियन अभिनत्री एलिजाबेथ की यह पहली एमी ट्रॉफी है, जो 'द क्राउन' में प्रिसेंस डायना का किरदार खूबसूरती से निभाने के लिए मिली है। उन्हें सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।
विस्तार
अभिनेत्री एलिजाबेथ डेबिकी के लिए आज का दिन बेहद खास है। उन्हें अपने करियर का पहला एमी अवॉर्ड मिला है। एलिजाबेथ को यह अवॉर्ड 'द क्राउन' सीरीज के लिए मिला है। इस ड्रामा सीरीज श्रेणी में सहायक अभिनेत्री के लिए एलिजाबेथ को पुरस्कृत किया गया है और पहला एमी मिलने के बाद उन्होंने खुशी जताई है। 76वें एमी पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित पीकॉक थिएटर में किया गया, जहां अलग-अलग श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Aditi Rao Hydari-Siddharth Wedding: एक-दूजे के हुए अदिति और सिद्धार्थ, मंदिर में रचाई शादी, देखें तस्वीरें
झोली में आई पहली एमी ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलियन अभिनत्री एलिजाबेथ की यह पहली एमी ट्रॉफी है, जो 'द क्राउन' में प्रिसेंस डायना का किरदार खूबसूरती से निभाने के लिए मिली है। उन्हें सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। बता दें कि डेबिकी ने इस सीरीज के आखिरी दो सीजन के दौरान प्रिंसेज डायना का रॉयल किरदार निभाया था। यह किरदार अदा करने को लेकर अभिनेत्री ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'एक शानदार शख्सियत पर आधारित इस किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। यह भूमिका निभाना मेरे लिए तोहफा है'। उन्होंने एमी से पुरस्कृत होने को सोने पर सुहाना बताया।
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच रैंप पर ब्राइडल लुक में नजर आईं हिना खान, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
सीरीज को मिले थे 18 नॉमिनेशन
पुरस्कार मिलने के बाद एलिजाबेथ डेबिकी ने सभी का आभार जताया और जिस वक्त वे अपनी खुशी का इजहार कर रही थीं उनकी आवाज में वह भावनाएं झलक रही थीं। मालूम को कि 'द क्राउन' को कुल 18 नॉमिनेशन मिले। पुरस्कार मिले के बाद डेबिकी ने पीपल मैगजीन के साथ बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह वाकई रोमांचक है कि हम में से कई लोग नॉमिनेट हुए।
Kartik Sara Love Story: गले मिलकर भी दूर नहीं हुए कार्तिक-सारा के शिकवे, तृप्ति के साथ ही शुरू होगी अगली फिल्म
किसने मिले कितने पुरस्कार
76वें एमी पुरस्कार समारोह में 'द बियर' और 'बेबी रेनडियर' सीरीज का जलवा देखने को मिला है। दोनों ने चार-चार श्रेणी में पुरस्कार जीते हैं। अवॉर्ड जीतने के मामले में 'शोगन' सीरीज भी पीछे नहीं रही। इसने भी चार पुरस्कार जीते। इसने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का पुरस्कार जीता। एना सवाई ने ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और हिरोयुकी सनाडा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। खास बात ये है कि एना सवाई और हिरोयुकी सनाडा एमी पुरस्कार जीतने वाले पहले जापानी अभिनेता हैं। 'शोगन' के लिए फ्रेडरिक ई.ओ. टोये ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार अपने नाम किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.