फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Not Sara Ali Khan Triptii Dimri to Star in Kartik Aaryan next film Read details Inside

Kartik Sara Love Story: गले मिलकर भी दूर नहीं हुए कार्तिक-सारा के शिकवे, तृप्ति के साथ ही शुरू होगी अगली फिल्म

Mon, 16 Sep 2024 11:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 16 Sep 2024 11:15 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। उनकी म्यूजिकल लव स्टोरी की हीरोइन तृप्ति डिमरी होंगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। 

विज्ञापन
Not Sara Ali Khan Triptii Dimri to Star in Kartik Aaryan next film Read details Inside
तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अब जबकि इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग खत्म होने के बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन के काम ने तेजी पकड़ ली है, फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म की हीरोइन को लेकर भी बादल करीब करीब पूरे छंट चुके हैं। और, वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के प्रीमियर पर सारा अली खान का कार्तिक से गले मिलना, पुराने दिनों को फिर से ताजा करने की कोशिश करना और अपने पुराने प्रेम को फिर से सुर्खियों में लाने की कोशिश करना सब बेकार हो गया है। 

विज्ञापन

Not Sara Ali Khan Triptii Dimri to Star in Kartik Aaryan next film Read details Inside
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन की इस म्यूजिकल लव स्टोरी की हीरोइन तृप्ति डिमरी ही होंगी, ये खबर ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले आपको दी थी और अब खबर ये है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने के आखिर में शुरू होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु हैं और ये वही फिल्म है जिसके नाम को लेकर मामला अदालत तक पहुंच चुका है और जिसके नाम में ‘आशिकी’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर फिल्म निर्माता कंपनी टी सीरीज की विशेष फिल्म्स से ठनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Not Sara Ali Khan Triptii Dimri to Star in Kartik Aaryan next film Read details Inside
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महेश भट्ट अब अपने भाई मुकेश भट्ट की इस कंपनी से अलग हो चुके हैं। उनके शागिर्द रहे अनुराग बसु ने ‘आशिकी 3’ के नाम से शुरू हुई इस फिल्म का प्री प्रोडक्शन करीब करीब पूरा भी कर लिया है। फिलहाल ये फिल्म अनाम है। इस फिल्म में भी पहले की दोनों फिल्मों की तरह संगीत सबसे अहम होगा और सूत्र बताते हैं कि संगीतकार प्रीतम ने फिल्म के लिए करीब एक दर्जन गाने बनाकर टी सीरीज के सीएमडी और इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार को सुना भी दिए हैं। 

विज्ञापन

Not Sara Ali Khan Triptii Dimri to Star in Kartik Aaryan next film Read details Inside
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उधर, तृप्ति साथ इन दिनों राजकुमार राव के साथ बनी अपनी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का प्रचार भी करती दिख रही हैं। इसके एक कार्यक्रम में हाल ही मे जिस तरह फोटोग्राफर्स राजकुमार राव को हक्का बक्का छोड़ तृप्ति की तरफ भागे, उससे इस बात का भी इशारा मिलता है कि तृप्ति का ताप अभी और बढ़ने वाला है। 
SIIMA 2024: पुरस्कार जीतने के बाद ऐश्वर्या बोलीं- ये काफी मायने रखता है, मेरे गुरु ने फिल्म को डायरेक्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed