फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   71st National Film Awards to be presented today President Murmu to honour News In Hindi

71st National Film Awards: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण आज; राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

Tue, 23 Sep 2025 06:48 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 06:48 AM IST
सार

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलेगा, जबकि रानी मुखर्जी को "मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन
71st National Film Awards to be presented today President Murmu to honour News In Hindi
शाहरुख खान-मोहनलाल-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2023 की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम का एलान इस साल 01 अगस्त को किया गया था। आज विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने जा रहा है। इस बार विजेताओं की सूची में अभिनेता शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार हैं। इसी समारोह में मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


इन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रम मेसी को 12वीं फेल के लिए संयुक्त रूप से दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को मैसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवार्ड 12वीं फेल को मिलेगा, जबकि सर्वश्रेष्ठ निर्देशन सुदीप्तो सेन को द केरल स्टोरी के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- चिंता: एंटीबायोटिक नुकसानदायक, फिर भी डॉक्टर लिख रहे; भारत में हर साल 50 करोड़ से ज्यादा बिकती हैं ऐसी दवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य श्रेणियों के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विज्ञान भवन में आयोजित किए जाएंगे परंतु इस बार पुरस्कार देने का समय 4 बजे रखा गया है। इसमें दादा साहब फाल्के अवार्ड मलयालम फिल्म के सुपरस्टार मोहनलाल को दिया जाएगा । कोविड महामारी के चलते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2 साल की देरी से दिए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- Assam: जुबीन गर्ग का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि न देने पर तेजपुर विवि में बवाल

कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण?
आज शाम चार बजे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। बताते चलें कि कोविड महामारी के चलते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दो साल की देरी से दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज चैनल के माध्यम से यूट्यूब पर देख सकते हैं। प्रसारण दोपहर तीन बजे शुरू होगा, जिसमें विजेता रेड कार्पेट पर चलकर मंच पर सम्मान ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed