फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   3 Years Of A Thursday: Actress Neha Dhupia Shares memories of shooting Movie in pregnancy

3 Years Of A Thursday: नेहा धूपिया ने प्रेग्नेंसी में की थी 'ए थर्सडे' की शूटिंग, बोलीं- यह बहादुरी याद रहेगी

Mon, 17 Feb 2025 04:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Feb 2025 04:59 PM IST
सार

3 Years Of A Thursday: फिल्म 'ए थर्सडे' की रिलीज को आज 17 फरवरी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर नेहा धूपिया ने फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की हैं।

विज्ञापन
3 Years Of A Thursday: Actress Neha Dhupia Shares memories of shooting Movie in pregnancy
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 में आज के दिन फिल्म 'ए थर्सडे' रिलीज हुई थी। आज इसकी रिलीज को तीन साल हो गए हैं। बेहजद खंबता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम, करणवीर शर्मा और अतुल कुलकर्णी के अलावा नेहा धूपिया भी अहम रोल में नजर आए। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने आठ महीने की गर्भावस्था में शूटिंग की थी। अभिनेत्री ने आज सोमवार को यादें साझा की हैं।

विज्ञापन

3 Years Of A Thursday: Actress Neha Dhupia Shares memories of shooting Movie in pregnancy
A Thursday - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं- याद रहेगी ये बहादुरी
शूटिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा है, 'यह बहादुरी हमेशा याद रहेगी...आज फिल्म 'ए थर्सडे' को आज तीन साल हो गए। इस फिल्म का किरदा मेरा अब तक का सबसे चैलेंजिंग हिस्सा रहा। मैंने प्रेग्नेंसी में कॉप का रोल निभाया। मैं साता-आठ महीने की गर्भवती थी। एक कलाकार और एक मां के रूप में एक्शन फिल्म की शूटिंग करना चनौतीभरा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

विज्ञापन
विज्ञापन

3 Years Of A Thursday: Actress Neha Dhupia Shares memories of shooting Movie in pregnancy
A Thursday - फोटो : इंस्टाग्राम

सबके चेहरे पर क्यों खिंचीं चिंता की लकीरें
नेहा धूपिया ने आगे लिखा, 'तब की शारीरिक परिस्थितियां, बारिश में शूटिंग करना। सभी सावधानियों के साथ सीधे लॉकडाउन से बाहर आना। फिर हमारे बच्चे का जन्म, जो अब थोड़ा बड़ा हो गया है। ऐसा लगता है कि जैसे ये सब कल की ही बातें हैं। सुबह जल्दी शूट के लिए जाना। मेरे वैनिटी वैन में कदम रखने के लिए बनाए गए कई छोटे प्लेटफॉर्म, हर शेड्यूल के साथ ट्राउजर का साइज बढ़ता जाना और मेरे गहरी सांसे लेने पर सभी के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच जाना। सबकुछ याद है'।

विज्ञापन

महिलाएं बनेंगी सशक्त
नेहा धूपिया ने लिखा है, 'सभी ने मेरा बेहद ख्याल रखा। डब का आखिरी दिन याद है। और फिर हमारे खूबसूरत बच्चे का जन्म हुआ, जिसे फिल्में बहुत पसंद हैं। आखिरी तस्वीर इसका सबूत है, जिसे शेयर करते हुए मुझे खुशी हो रही है। प्रेग्नेंसी के आठवें महीने तक काम करते रहने से मुझे कई मायनों में बहुत बेहतर महसूस हुआ। उम्मीद करती हूं कि मेरे जीवन का यह छोटा सा हिस्सा हममें से कुछ माओं और महिलाओं को सशक्त बनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed