फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   25 Years Of Hum Dil De Chuke Sanam: Salman Khan Aishwarya Rai worked together in These Films Also

Salman Khan-Aishwarya Rai: 'हम दिल दे चुके सनम' के अलावा इन फिल्मों में साथ दिखे सलमान-ऐश्वर्या, देखें लिस्ट

Tue, 18 Jun 2024 07:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Jun 2024 07:08 AM IST
सार

90 के दशक में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी हिट थी। दोनों के अफेयर के भी खूब चर्चे थे। कथित रिलेशनशिप के दौरान ही ये दोनों 'हम दिल दे चुके सनम' में नजर आए थे।

विज्ञापन
25 Years Of Hum Dil De Chuke Sanam: Salman Khan Aishwarya Rai worked together in These Films Also
सलमान खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' को 25 साल पूरे हो गए हैं। 18 जून, 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी खूब हिट रही थी। फिल्म में अजय देवगन भी थे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म लव ट्राएंगल पर आधारित थी। इस फिल्म ने कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के दौरान ही सलमान और ऐश्वर्या राय का कथित अफेयर शुरू हुआ था। आज इस फिल्म की सिल्वर जुबली है। इस फिल्म के अलावा भी सलमान और ऐश्वर्या साथ नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं....

विज्ञापन

25 Years Of Hum Dil De Chuke Sanam: Salman Khan Aishwarya Rai worked together in These Films Also
ढाई अक्षर प्रेम के - फोटो : सोशल मीडिया

'ढाई अक्षर प्रेम' 
90 के दशक में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी हिट थी। दोनों के अफेयर के भी खूब चर्चे थे। कथित रिलेशनशिप के दौरान ही ये दोनों 'हम दिल दे चुके सनम' में नजर आए थे। फिर सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की फिल 'ढाई अक्षर प्रेम' के में कैमियो रोल किया था। यह फिल्म वर्ष 2000 में आई थी। इसमें ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन थे। फिल्म रोमांटिक लव स्टोरी थी। इसी में सलमान खान भी कुछ देर के लिए आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही थी। फिल्म का निर्देशन राज कंवर ने किया था।
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी की याचिका, दिल्ली HC के आदेश को दी थी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

25 Years Of Hum Dil De Chuke Sanam: Salman Khan Aishwarya Rai worked together in These Films Also
'हम तुम्हारे हैं सनम' - फोटो : सोशल मीडिया

'हम तुम्हारे हैं सनम'
सलमान खान की फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' में ऐश्वर्या राय ने गेस्ट भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। सलमान खान ने माधुरी दीक्षित के दोस्त की भूमिका अदा की थी। फिल्म में वे सूरज के किरदार में नजर आए। शाहरुख फिल्म में राधा (माधुरी दीक्षित) के पति गोपाल के रोल में थे, जो राधा और सूरज की दोस्ती पर शक करता है। फिल्म में ऐश्वर्या सूरज की प्रेमिका सुमन की भूमिका में नजर आईं।
Sonam Bajwa: फिल्म निर्माताओं की सहायक बनीं सोनम बाजवा, कैसे की मदद, बोलीं- खुद का मेकअप...

विज्ञापन

25 Years Of Hum Dil De Chuke Sanam: Salman Khan Aishwarya Rai worked together in These Films Also
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

'देवदास' में दिखे थे साथ!
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के एक सीन में भी दोनों सितारे साथ नजर आए थे। दरअसल, सलमान खान इस फिल्म की क्रू का हिस्सा थे। फिल्म में यूं तो ऐश्वर्या और शाहरुख खान लीड थे, लेकिन सलमान और ऐश्वर्या के बीच भी एक सीन फिल्माया गया था। दरअसल, एक रात शाहरुख और ऐश्वर्या रोमांटिक सीन शूट कर रहे थे। सीन में शाहरुख को ऐश्वर्या के पैर से कांटा निकालना था। सलमान सेट पर थे और उन्होंने कहा कि वह यह सीन करेंगे। भंसाली ने इजाजत दे दी और फिर चुपके से कैमरा रोल कर दिया। किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। सलमान ने जिस तरह से ऐश्वर्या के साथ वह रोमांटिक सीन किया और उनके पैर से कांटा निकाला, उसे देख हर कोई हैरान रह गया। ऐश्वर्या रोने लगी थीं। वह आखिरी पल था, जब सलमान और ऐश्वर्या को किसी फिल्म में साथ देखा गया था। 
Avika Gor: छोटी 'आनंदी' के साथ हुआ था एक दर्दनाक हादसा, अविका बोलीं- जो लोग आपकी सुरक्षा के लिए हैं वही अगर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed