फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress list of 17 candidates for Lok Sabha polls Mohammad Jawed to contest from Kishanganj Tariq Anwar

Congress Candidates List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और सूची, 17 उम्मीदवारों का किया एलान

Tue, 02 Apr 2024 03:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 02 Apr 2024 03:03 PM IST
विज्ञापन
Congress list of 17 candidates for Lok Sabha polls Mohammad Jawed to contest from Kishanganj Tariq Anwar
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसके मुताबिक, वाईएस शर्मिला रेड्डी आंध्र प्रदेश के कडप्पा से, एमएम पल्लम राजू काकीनाडा से चुनाव लड़ेंगे। सूची में मोहम्मद जावेद को किशनगंज और तारिक अनवर को कटिहार से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले पार्टी ने बीते दिन महाराष्ट्र की अकोला और तेलंगाना की वारंगल लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का एलान किया था।

विज्ञापन

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की 11वीं सूची में आंध्र प्रदेश से पांच, बिहार से तीन, ओडिशा से आठ और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। बता दें कि बिहार की कटिहार सीट से तारिक अनवर को पिछले लोकसभा चुनाव में हार मिली थी। उन्हें जदयू के उम्मीदवार दुलालचंद गोस्वामी ने हराया था। इस सीट पर एक बार फिर से उनका मुकाबला गोस्वामी से होगा। कांग्रेस ने इसके अलावा भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन

कांग्रेस बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से नौ पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, 26 सीट पर उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पांच सीट पर वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में गठबंधन के फॉर्मूले के तहत कांग्रेस के हिस्से में नौ सीटें आई हैं। इनमें किशनगंज, कटिहार, पटना साहिब, भागलपुर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज की सीट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू को काकीनाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। शर्मिला रेड्डी को आंध्र प्रदेश के कडप्पा से उम्मीदवार बनाया गया है। ओडिशा के कोरापुट से वर्तमान सांसद सप्तगिरि उलाका को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 114 और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी 49 उम्मीदवार घोषित किए हैं।




अब तक 240 उम्मीदवारों के नामों का एलान

  • इससे पहले सोमवार यानी 1 अप्रैल को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, अभय काशीनाथ पाटिल महाराष्ट्र के अकोला से और कादियाम काव्या वारंगल, तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे।
  • 26 मार्च को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट के लिए उममीदवारों का एलान कर दिया गया था।
  • 25 मार्च को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया था।
  • एक दिन पहले उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था।
  • 23 मार्च को कांग्रेस की चौथी सूची जारी हुई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था।
  • कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।
  • 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, सीपी जोशी राजस्थान के भीलवाड़ा से, दामोदर गुर्जर राजस्थान के राजसमंद से चुनाव लड़ेंगे।
  • 27 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।


19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान 
लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

यह भी पढ़ें 
Congress Candidates List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और सूची; महाराष्ट्र-तेलंगाना के उम्मीदवारों का एलान
Congress List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की 9वीं सूची; राजस्थान के दो और कर्नाटक के तीन उम्मीदवारों का एलान
Congress: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं सूची; 14 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
Congress List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सातवीं सूची; छत्तीसगढ़-तमिलनाडु के लिए उम्मीदवारों का एलान
Congress 6th List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की छठी सूची; राजस्थान में चार, तमिलनाडु में एक उम्मीदवार का एलान
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, राजस्थान में दो और महाराष्ट्र में एक उम्मीदवार का एलान     
Congress Candidate List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची; वाराणसी से अजय राय, राजगढ़ से दिग्विजय को टिकट   
Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल  
LS Polls: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, नकुल नाथ को छिंदवाड़ा तो राहुल कस्वां को चुरू से टिकट   
Congress First List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, जानें कौन-कहां से होगा उम्मीदवार 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed