फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Election 2024: Congress second list released Names of 43 candidates announced

LS Polls: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, नकुल नाथ को छिंदवाड़ा तो राहुल कस्वां को चुरू से टिकट

Tue, 12 Mar 2024 06:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Mar 2024 06:12 PM IST
सार

इससे पहले कांग्रेस सीईसी की पहली बैठक सात मार्च को हुई थी। इसके अगले दिन 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों का एलान हुआ था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Congress second list released Names of 43 candidates announced
Lok Sabha Election - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। 43 उम्मीदवारों की सूची में 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी, एक मुस्लिम चेहरे को टिकट दिया गया है। 76 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 साल से कम है। इस सूची में असम से 12, गुजरात से सात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से 10-10, उत्तराखंड से तीन और दमनदीव से एक उम्मीदवार का एलान किया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में इस सूची पर मुहर लगाई गई। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य सदस्य शामिल हुए थे। इससे पहले सीईसी की पहली बैठक सात मार्च को हुई थी और आठ मार्च को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों का एलान हुआ था।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है। आज हम दूसरी सूची की घोषणा करने जा रहे हैं। कल सीईसी ने बैठक की और असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लगभग 43 नामों की सूची को मंजूरी दे दी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। नकुल नाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कासवा राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे। वैभव गहलोत जालौर से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






राजस्थान के 10 उम्मीदवार
कांग्रेस ने जालौर से वैभव गहलोत, बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, चुरू से राहुल कस्वां, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, जोधपुर से करण सिंह, अलवर से ललित यादव, उदयपुर से ताराचंद मीणा और चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना को टिकट दिया है।

मध्य प्रदेश के 10 उम्मीदवार
कांग्रेस ने भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते और बैतूल से रामू टेकाम को चुनावी मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड के लिए भी तीन उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है।

गुजरात के सात उम्मीदवार
कांग्रेस की दूसरी सूची में गुजराज के लिए भी सात उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें कच्छ से नीतीशभाई लालन, बनासकांठा से गनीबेन ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से रोहन गुप्ता, अहमदाबाद पश्चिम से भरत मकवाना, पोरबंदर से ललितभाई वसोया, बरदोली से सिद्धार्थ चौधरी और वलसाड से अनंत भाई पटेल को टिकट दिया है।


असम के 12 उम्मीदवार
इसी तरह कांग्रेस ने असम में कोकराझार से गर्जन मैशरी, धुबड़ी से रकीबुल हुसैन, बारपेटा से दीप बायन, दारंग उदालगुरी से माधब राजबंशी, गुवाहाटी से मीरा बारठाकुर गोस्वामी, दिफू से जॉयराम एंगलेंग, करीमगंज से हाफिज रशीद अहमद चौधरी, सिलचर से सूर्यकांत सरकार, नौगांव से प्रद्युत बोरदोलोई, काजीरंगा से रोजेलिना तिर्की, सोनितपुर से प्रेम लाल गंजू और जोरहाट से गौरव गोगोई को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा दमनदीव से केतन दहियाभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed