फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Party releases its eight list of candidates for the Lok Sabha elections

Congress: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं सूची; 14 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Wed, 27 Mar 2024 10:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 27 Mar 2024 10:38 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने अपनी 8वीं सूची में यूपी की चार सीटों समेत 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। इसमें यूपी-तेलंगाना से चार-चार, झारखंड-मध्य प्रदेश से तीन-तीन नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
Congress Party releases its eight list of candidates for the Lok Sabha elections
कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दामोह से तारवीर सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानु शर्मा, झारखंड में खुंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग सीट से जय प्रकाशभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा तेलंगाना में आदिलाबाद से डॉ. सुगुन कुमारी चेलीमला, निजामाबाद से ततीपति जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु, भोनगीर से चमला किरण कुमार रेड्डी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने डॉली शर्मा को गाजियाबाद और शिवराम वाल्मीकि को बुलंदशहर से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने नकुल दुबे को सीतापुर और वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज से मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed