{"_id":"66004081b3e229fc7f028ddf","slug":"lok-sabha-election-2024-congress-releases-fifth-list-announces-two-candidates-in-rajasthan-one-in-maharashtra-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, राजस्थान में दो और महाराष्ट्र में एक उम्मीदवार का एलान","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, राजस्थान में दो और महाराष्ट्र में एक उम्मीदवार का एलान
Sun, 24 Mar 2024 08:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:32 PM IST
सार
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की चौथी सूची जारी की गई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : Social Media
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। पार्टी ने राजस्थान में जयपुर से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। यहां से सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है। इसके अलावा राज्य की दौसा सीट से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की महाराष्ट्र की चंद्रपुर लोकसभा सीट से प्रतिभा सुरेश धानोरकर को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 187 उम्मीदवारों के नामों का एलान
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की चौथी सूची जारी की गई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
Congress Candidate List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची; वाराणसी से अजय राय, राजगढ़ से दिग्विजय को टिकट
Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
LS Polls: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, नकुल नाथ को छिंदवाड़ा तो राहुल कस्वां को चुरू से टिकट
Congress First List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, जानें कौन-कहां से होगा उम्मीदवार