{"_id":"5e364d838ebc3e4b605d047f","slug":"who-is-mary-somerville-google-made-a-doodle-on-this-lady","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं मैरी सोमरविले? इनके सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कौन हैं मैरी सोमरविले? इनके सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल
Sun, 02 Feb 2020 10:44 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
mary somerville
- फोटो : social media
गूगल ने आज स्कॉटलैंड की मैरी सोमरविले (Mary Somerville) की याद में डूडल बनाया है। बता दें कि डूडल के माध्यम से गूगल समाज में अपना अहम योगदान देने वाले महान लोगों को याद करता है। आज भी गूगल ने डूडल बनाकर फिर एक महान वैज्ञानिक की याद को ताजा किया है। डूडल में मैरी सोमरविले कुछ लिख रही हैं। स्कॉटलैंड की रहने वाली मैरी एक प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिक और खगोलशास्त्री थीं। इस डूडल को बनाकर गूगल ने स्कॉटिश साइंटिस्ट मैरी सोमरविले की विरासत का सम्मान भी किया है।
Trending Videos
Mary Somerville
- फोटो : social media
- मैरी सोमरविले का जन्म 26 दिसंबर, 1780 को स्कॉटलैंड के जेडबर्ग में हुआ था।
- सोमरविले एक स्कॉटिश विज्ञान लेखक के साथ खगोलशास्त्री भी थीं।
- मैरी सोमरविले वाइस-एडमिरल सर विलियम जॉर्ज फेयरफैक्स की बेटी थीं। बचपन में उनका घर बर्नटिसलैंड, मुरली में था।
समाज के प्रति इनका योगदान...
Mary Somerville
- फोटो : social media
- मैरी सोमरविले ने गणित और खगोल विज्ञान का अध्ययन किया।
- इसी के साथ ही वे कैरोलीन हर्शल के रूप में एक ही समय में रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी (The Royal Astronomical Society) की पहली महिला सदस्य बनीं।
- मैरी सोमरविले पहली महिला थीं जिनका रिसर्च पेपर दुनिया के सबसे पुराने साइंस पब्लिकेशन Philosophical Transactions में पब्लिश किया गया। यह प्रकाशन वर्तमान में भी काम कर रहा है।
गूगल ने आज क्यों बनाया डूडल?
विज्ञापन
विज्ञापन
Mary Somerville
- फोटो : social media
ब्रिटेन की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन (The Royal Society of London) ने आज ही के दिन यानी 2 फरवरी, 1826 को सोमरविले के प्रायोगिक भौतिकी के पेपर को पढ़ा था।
ये भी पढ़ें- Coronavirus: क्या है वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल? WHO ने की इसकी घोषणा
विज्ञापन
google
- फोटो : GOOGLE
जॉन स्टुअर्न मिल जो कि एक महान अर्थशास्त्री एवं दर्शनशास्त्री थे, ने महिलाओं को वोट देने के अधिकार के लिए संसद में एक विशाल याचिका का आयोजन किया था। महिलाओं के हक के लिए इस याचिका पर सबसे पहले मैरी सोमरविले ने ही हस्ताक्षर किए थे।
ये भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, एक की कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा
ये भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, एक की कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा
कमेंट
कमेंट X