फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal WB Class 11 Result 2021 WBCHSE asks schools to promote Class 11 students by July 15

पश्चिम बंगाल: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद का निर्देश, 11वीं के छात्रों को 15 जुलाई तक किया जाए प्रमोट

Wed, 09 Jun 2021 05:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 09 Jun 2021 05:56 PM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों को 15 जुलाई तक ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
West Bengal WB Class 11 Result 2021 WBCHSE asks schools to promote Class 11 students by July 15
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ( WBCHSE)  ने बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट करने के लिए कहा है। एक आधिकारिक नोटिस में परिषद ने स्कूलों को 15 जुलाई तक ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने के लिए कहा है। परिषद ने सभी स्कूलों से 15 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तेलंगाना: सरकार ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास होंगे छात्र
विज्ञापन



आपको बता दें कि उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना वायरस की वजह से ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। 30 अप्रैल को परिषद की तरफ से आदेश जारी हुआ था कि इस साल ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं नहीं होंगी और छात्रों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने के लिए बच्चों के पहचान पत्र के साथ स्कूल परिसर का दौरा करने के लिए भी कहा गया है। बता दें कि इसी सप्ताह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। यह निर्णय विशेषज्ञ समिति और जनता के परामर्श के द्वारा लिया गया था। हालांकि, अभी दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर मूल्यांकन मानदंड जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीए फाउंडेशन और फाइनल एग्जाम: फिर से खुली एप्लीकेशन विंडो, बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed