😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
ICAI Re-Opens Application Window To Change Centres For CA Foundation, Inter, Final Exams
{"_id":"60c06b838ebc3e17567a587a","slug":"icai-re-opens-application-window-to-change-centres-for-ca-foundation-inter-final-exams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीए फाउंडेशन और फाइनल एग्जाम: फिर से खुली एप्लीकेशन विंडो, बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीए फाउंडेशन और फाइनल एग्जाम: फिर से खुली एप्लीकेशन विंडो, बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:03 PM IST
सार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आगामी सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है।
विज्ञापन
1 of 3
आईसीएआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने बुधवार 9 जून को आगामी सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। छात्र अलग केंद्र से इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बात की जानकारी आईसीएआई के आधिकारिक बयान में दी गई है। जो छात्र अपने आईसीएआई सीए ( ICAI CA) परीक्षा केंद्रों के शहर को बदलना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के शहर बदलने के लिए 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दरअसल, मौजूदा कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एवं छात्रों की चिंता व कठिनाइयों को कम करने के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स परीक्षाओं के परीक्षा शहर में ऑनलाइन परिवर्तन के लिए विंडो को फिर से खोला गया है। अभ्यर्थी आज से लेकर 11 जून तक परीक्षा केंद्रों में ऑलाइन परिवर्तन कर सकते हैं।
2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
आपको बता दें कि सीए मई परीक्षा 2021 के लिए इंटर, फाइनल और पीक्यूसी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तारीख जारी हो चुकी है। आईसीएआई ने सीए मई परीक्षा 2021 की तारीख जारी की है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) इंटरमीडिएट , फाइनल और पीक्यूएस ओल्ड और नए पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का आयोजन 5 जुलाई से करेगा। सीए इंटरमीडिए (ओल्ड स्कीम), इंटरमीडिएट (न्यू स्कीम), सीए फाइनल (ओल्ड एवं न्यू स्कीम) और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं का आयोजन 5 जुलाई सोमवार से होगा।
संस्थान ने सीए छात्रों द्वारा ओरिएंटेशन कोर्स या आईटी प्रशिक्षण पूरा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 31 मई थी। छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्ट कौशल एकीकृत पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। इससे पहले देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे के कारण मई में होने वाला आईसीएआई परीक्षा को स्थगित कर दिया था। इससे पहले आईसीएआई सीए इंटरमीडिए परीक्षा 22 मई से और फाइनल परीक्षा 21 मई से आयोजित होने वाली थी, लेकिन उस वक्त इसे स्थगित कर दिया गया था। इंटरमीडिएट एग्जाम (आईपीसी और न्यू) 6 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक होंगे। सीए फाइनल परीक्षा ओल्ड एवं न्य कोर्स के लिए 5 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक होंगे। वहीं, 1 से लेकर 5 मॉड्यूल्स तक की इंश्योरेंस रिस्क मैनेजमेंट व पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाएं 5 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X