फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal state board exams for Class 10 and Class 12 have been cancelled

पश्चिम बंगाल: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, सीएम ममता बनर्जी ने की घोषणा

Mon, 07 Jun 2021 03:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Jun 2021 03:31 PM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
West Bengal state board exams for Class 10 and Class 12 have been cancelled
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पश्चिम बंगाल बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी है। दरअसल, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाएं आयोजित करने अथवा रद्द करने पर निर्णय करने के लिए सूबे में एक उच्च स्तरीय पैनल गठित किया गया था। इस पैनल में छह विशेषज्ञ शामिल थे। जिसे परीक्षाओं के मसले पर सभी हितधारकों से विचार - विमर्श के बाद अपने सुझाव और निष्कर्ष वाली रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपनी थी। 

विज्ञापन

 

इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: 12वीं के प्रैक्टिकल, आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 जून तक
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि इससे पहले 1 जून को सीबीएसई बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद से राज्यों के बोर्ड पर बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का दबाव बढ़ गया था। धीरे-धीरे सीआईएसई बोर्ड सहित हरियाणा, यूपी, मध्यप्रदेश, गोवा एवं अन्य राज्यों के बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed