फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal Online admission will be done on the basis of merit in UG-PG courses

पश्चिम बंगाल: यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में योग्यता के आधार पर होगा ऑनलाइन प्रवेश, 31 अगस्त को मेरिट लिस्ट

Thu, 15 Jul 2021 05:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 15 Jul 2021 05:31 PM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल के सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया योग्यता के आधार पर ऑनलाइन होगी और किसी भी अन्य प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों के परिसर में नहीं बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
West Bengal Online admission will be done on the basis of merit in UG-PG courses
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया योग्यता के आधार पर ऑनलाइन होगी और किसी भी अन्य प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों के परिसर में नहीं बुलाया जाएगा। यह जानकारी उच्च शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना में दी। विभाग ने कहा कि पिछले साल अपनाई गई सफल ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया और सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में पहले ही आवश्यक अवसंरचना उपलब्ध कराने के मद्देनजर, सरकार द्वारा वित्तपोषित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2021: कल दोपहर 1 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन



अधिसूचना में कहा गया,‘ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जानी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विद्यार्थी को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान परामर्श या दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं बुलाया जाना चाहिए। कॉलेज/विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति की जरूरत नहीं होगी।’ स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर दो से 20 अगस्त से आवेदन किए जा सकेंगे। मेरिट लिस्ट 31 अगस्त को जारी होगी और पूरी प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। एक अक्टूबर से नया शिक्षण सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-गोवा बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए कब जारी होगा 12वीं का रिजल्ट? ऐसे कर सकेंगे चेक

विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम नतीजे 31 अगस्त तक जारी कर दिए जाएंगे। जिसके बाद एक सितंबर से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 20 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और 25 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। परास्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed