फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa 12th Result 2021 Important Update GBSHSE likely to Announce Goa HSSC Results By This Date

गोवा बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए कब जारी होगा 12वीं का रिजल्ट? ऐसे कर सकेंगे चेक

Thu, 15 Jul 2021 01:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 15 Jul 2021 01:30 PM IST
सार

  •  गोवा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा को लेकर छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गोवा बोर्ड का बारहवीं कक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकता है।

विज्ञापन
Goa 12th Result 2021 Important Update GBSHSE likely to Announce Goa HSSC Results By This Date
गोवा बोर्ड रिजल्ट (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Goa 12th Result 2021 Important Update: गोवा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा को लेकर छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गोवा बोर्ड का बारहवीं कक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बोर्ड के अध्यक्ष भगीरथ शेट्टी ने भी एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया है कि बारहवीं कक्षा के परिणाम इस हफ्ते के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र एसएससी 2021: जल्द जारी होने वाला है कक्षा 10वीं का परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
विज्ञापन



बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.gov.in के जरिए बारहवीं का रिजल्ट देख सकेंगे। यह कहा जा रहा है कि बोर्ड 15 जुलाई से लेकर 18 जुलाई के बीच किसी भी वक्त बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऐसे देख सकेंगे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं व प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: बोर्ड अगले सप्ताह जारी कर सकता है परिणाम, यहां पढ़िए नतीजों से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट


आपको बता दें कि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट तभी प्रदर्शित होगा जब आधिकारिक तौर पर  बोर्ड की तरफ से परिणाम की घोषणा होगी। बोर्ड पहले ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। बोर्ड ने 12 जुलाई को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। कोरोना वायरस की वजह से इस साल बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed