WBJEE 2020: इंजीनियरिंग व फार्मेसी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के कॉलेजों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा (WBJEE) के आवेदन शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB - West Bengal Joint Entrance Examination Board) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
यह परीक्षा पश्चिम बंगाल के सरकारी व सेल्फ फाइनांस्ड संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी व आर्किटेक्चर कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 18 अक्तूबर 2019 से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2019 की आधी रात तक तय की गई है। आधिकारिक अधिसूचना और पंजीकरण की सीधी लिंक आपको इस खबर में आगे दी जा रही है।
ये भी पढ़ें : खुशखबर: JEE Main की तरह NEET को भी साल में दो बार कराने की तैयारी
कब होगी परीक्षा
बोर्ड के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE CEE - Common Entrance Examination) का आयोजन 2 फरवरी 2020 को किया जाएगा। राज्य में वार्षिक कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले इसका आयोजन किया जा रहा है।
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
WBJEEB द्वारा जारी अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
WBJEE CEE 2020 के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X