फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   wbbme west bengal madrasah result 2021 declared check your result by following these steps

WB Madrasah Result 2021: बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 12 बजे के बाद ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

Fri, 23 Jul 2021 03:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 23 Jul 2021 03:33 PM IST
सार

छात्र अपना व्यक्तिगत परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद बोर्ड की वेबसाइट- result.wbbme.org पर जाकर देख सकते हैं

विज्ञापन
wbbme west bengal madrasah result 2021 declared check your result by following these steps
WB Madrasah Result 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन (डब्ल्यूबीबीएमई) ने आज 23 जुलाई को सुबह 11 बजे अलीम, फाजिल और हाई मदरसा परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार परिणाम औपचारिक रूप से सुबह 11 बजे जारी कर दिए गए हैं, लेकिन छात्र अपना व्यक्तिगत परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद बोर्ड की वेबसाइट- result.wbbme.org पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

परिणाम देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन द्वारा आयोजित उच्च मदरसा, अलीम और फाजिल परीक्षा - 2021 के परिणाम औपचारिक रूप से शुक्रवार 23 जुलाई, 2021 को सुबह 11.00 बजे प्रकाशित किए जाएंगे। इस वर्ष अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

डब्ल्यूबी मदरसा परिणाम 2021: अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना रिजल्ट

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट result.wbbme.org पर जाएं। 
  • होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा, उसमें डब्ल्यूबी मदरसा परिणाम 2021 नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • WB मदरसा रिजल्ट 2021 देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के किसी भी संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड का एक प्रिंट ले लें।

एक बजे के बाद अभिभावक प्राप्त कर सकते हैं प्रमाणपत्र

बोर्ड ने संस्थानों के प्रमुखों को सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मार्कशीट वितरित करने का निर्देश दिया है। नोटिस के अनुसार, परिणाम सुबह 11 बजे मौलाना अबुल कलाम आजाद भवन, साल्ट लेक सिटी में घोषित किए जाएंगे। हालांकि, संबंधित मदरसों के प्रमुख अपने संबंधित वितरण केंद्र से दोपहर 01:00 बजे के बाद परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अभिभावक या माता-पिता मूल दस्तावेज प्रदान करके प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि राज्य बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बावजूद, डब्ल्यूबीबीएमई ने कोविड-19 स्थिति के बीच परीक्षा आयोजित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed